जबलपुर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महिला की पूरी गृहस्थी बाहर फेंक घर में ताला लगा दिया
- तिलवारा क्षेत्र के कबीर मठ क्रेशर बस्ती की घटना, आरोपियों पर मामला दर्ज
जिश इलाके में पड़ोसी ने विधवा महिला के घर में घुसकर मारपीट की। आरोपियों ने महिला की पूरी गृहस्थी बाहर फेंक दी। इसके बाद ताला लगा दिया। पीड़िता ने मामले की डायल-100 पर सूचना दी। पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराकर चली गई। रविवार को पीड़िता महिला थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार कबीर मठ क्रेशर बस्ती निवासी तुलसी बैरागी के पति दीपक का निधन हो चुका है। 10वीं तक पढ़ी तुलसी ब्यूटी पार्लर में काम करती है। उसके घर के सामने सुरेंद्र कुमार संत रहता है। दोनों में रंजिश चल रही है। तुलसी के मुताबिक शनिवार रात 10.30 बजे वह घर में खाना खा रही थी। तभी सुरेंद्र कुमार संत, उसकी पत्नी आशा, बहू शारदा और बहन ममता घर में घुस आए।
चारों ने उसके साथ मारपीट की और घर का सारा सामान बाहर फेंकते हुए ताला लगा दिया। पूरी रात वह घर के बाहर गृहस्थी के सामान समेटती रही। विवाद की सूचना पर डायल-100 पहुंची थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और फिर चली गई। सुबह तुलसी तिलवारा थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।