खंडवाएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
ग्राम देवला मार्ग स्थित जंगल में शुक्रवार देर रात को लकड़ी माफिया जंगल में सागौन के पेड़ काट रहे थे। वन विभाग को गश्त के दौरान लकड़ी माफिया दिखा तो बदमाश मौका स्थल पर दो बाइक, सागौन की लकड़ी व आरी-औजार छोड़कर भाग गए। वन परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद चौहान ने जंगल से बाइक क्रमांक एमपी-12-एमएस-2291 व एक बगैर नंबर की बाइक, दो सागौन के लट्ठ (जिसकी अनुमानित कीमत ₹12000 हजार) जब्त की गई। वन विभाग ने अवैध परिवहन के तहत अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की है।