विराट कोहली (फाइल फोटो )
SRH Vs RCB: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (SRH Vs RCB) को सात विकेट पर 120 रन पर रोकने के बाद साहा (39) और मनीष पांडे (26) के बीच दूसरे विकेट की 50 रन की साझेदारी की बदौलत 14.1 ओवर में पांच विकेट पर 121 रन बनाकर जीत दर्ज की.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 1, 2020, 9:14 AM IST
जीतना होगा आखिरी मैच
कोहली ने कहा कि अब उन्हें अपना अंतिम मुकाबला हर हाल में जीतना होगा. उन्होंने कहा, ‘स्थिति स्पष्ट है. अंतिम मैच जीतो और शीर्ष दो में जगह बनाओ. यह शानदार मैच होगा क्योंकि दोनों टीमों (दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला) के 14 अंक हैं. ’
हमारा स्कोर जीत के लिए नहीं था काफीकोहली ने पांच विकेट की हार के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहा, ‘ये रन पर्याप्त नहीं थे. हमने सोचा था कि 140 का स्कोर अच्छा रहेगा लेकिन हालात में काफी बदलाव आया जिसकी हमने उम्मीद नहीं की थी. यह अजीब है. हमने सोचा था कि मौसम अच्छा रहेगा और अधिक ओस नहीं होगी. मुझे लगता है कि पूरी पारी के दौरान हमने बल्ले से साहसिक प्रदर्शन नहीं किया. विरोधी गेंदबाजों ने सही लाइन और लेंथ से गेंदबाजी की और पिच का अच्छा इस्तेमाल किया.’
ये भी पढ़ें:- IPL 2020: 14 और 12 प्वाइंट्स के फेर में फंस गई हैं 6 टीमें, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब है करो या मरो की लड़ाई
जीत का श्रेय गेंदबाजों को
दूसरी तरफ सनराइजर्स के कप्तान डेविड वार्नर ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया. वार्नर ने कहा, ‘‘यहां आने पर हमें पता था कि क्वालीफाई करने के लिए हमें शीर्ष टीमों को हराना होगा. अच्छे संतुलन और अच्छी साझेदारी के साथ हमने जीत दर्ज की. आज सारा श्रेय गेंदबाजों को जाता है. विकेट धीमा हो गया है. गेंदबाजों को सामंजस्य बैठाना था. सिर्फ यॉर्कर या धीमी गेंद से काम नहीं चल सकता. आपको विकेटों पर गेंदबाजी करनी होगी. इतनी ओस गिरने से मैं हैरान नहीं था. जब यहां मौसम ठंडा होता है तो काफी ओस गिरती है.’