महेंद्र सिंह धोनी की टीम ‘चेन्नई सुपरकिंग्स’ ने किंग्स इलेवन पंजाब को 9 विकेट से हराया. (फोटो साभार: @lionsdenkxip/Twitter)
खिताबी रेस से पहले ही बाहर हो चुकी एमएस धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स ने किंग्स XI पंजाब के अरमानों का भी गला घोंट दिया. उसने आईपीएल 2020 (IPL 2020) के बेहद अहम मुकाबले में किंग्स XI को आसानी से हरा दिया. इससे केएल राहुल की कप्तानी वाली वाली किंग्स XI का प्लेऑफ खेलने का सपना भी टूट गया.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 1, 2020, 7:16 PM IST
किंग्स इलेवन की टीम प्लेऑफ के करीब आकर जिस अंदाज में हारी, उससे कप्तान केएल राहुल को यह शेयर जरूर याद आया होगा, ‘हमें तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था, मेरी कश्ती वहां डूबी, जहां पानी कम था!’ दूसरी ओर, सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने मन ही मन गुनगुनाया होगा, ‘हम तो डूबेंगे सनम, तुमको भी ले डूबेंगे.’ धोनी ने इसके साथ ही आईपीएल 2020 का सफर जीत के साथ खत्म किया.
आईपीएल 2020 का 53वां मैच रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब (CSK vs KXIP) के बीच खेला गया. किंग्स XI के लिए यह करो या मरो जैसा मैच था. इसे जीतकर ही वह प्लेऑफ में पहुंच सकती थी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. दुबई में खेले गए इस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की बैटिंग बेहद खराब रही. उसके टॉप-5 बल्लेबाज 30 की रनसंख्या भी नहीं छू सके. यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल 19 गेंद पर 12 रन की टेस्ट ईनिंग खेलकर आउट हुए. वह तो भला हो छठे नंबर पर आए दीपक हुड्डा का, जिन्होंने 30 गेंद पर 62 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को 6 विकेट पर 153 रन के स्कोर तक पहुंचाया.
“We’ll come back strong, that’s what we are known for.” #WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/tCRmfDcTCZ
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 1, 2020
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स ने धमाकेदार शुरुआत की. ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ (62*) और फाफ डू प्लेसी (48) ने पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदार की. इस स्कोर पर डू प्लेसी आउट हो गए. लेकिन ऋतुराज डटे और अपनी फिफ्टी पूरी की. यह उनकी लगातार तीसरी फिफ्टी है. ऋतुराज को अंबाती रायडू (30*) का भी अच्छा साथ मिला. इन दोनों ने टीम को 154 रन तक पहुंचाया.