कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए ज्योतिरादित्या सिंधिया पर पूर्व मंत्री पटवारी ने आरोप लगाए हैं. (फाइल फोटो)
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) पर जमकर हमला बोला.
जीतू पटवारी ने ज्योतिरादित्या सिंधिया से 3 सवाल पूछे हैं. इसमें उन्होंने कहा है कि ऐसी क्या मजबूरी थी जो आपने कांग्रेस को धोखा दिया?, क्या आप बीजेपी की लाइजनिंग करते हैं? आपने कितना विधायकों को कमीशन दिया है? जीतू पटवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ‘बी’ प्लान पर काम कर राहुल लोधी को खरीदा और कई विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है. सिंधिया का स्वभाव ब्लैकमेलिंग का है. उमंग सिंघार ने आरोप लगाए हैं तो सिंधिया उन पर मानहानि का केस क्यों नहीं करते.
सिंधिया के बगावत के बाद हो रहे चुनाव
बता दें कि कमलनाथ सरकार के दौरान ज्योतिरादित्या सिंधिया और कमलनाथ के बीच मतभेद के बाद सिंधिया ने बगावती तेवर अपना लिए. इसके बाद उन्होंने 26 विधायकों को साथ में लेकर कांग्रेस छोड़ दी. साथ ही विधायकों ने इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन कर लिया है. इसके चलते कमलनाथ की सरकार गिर गई और अब खाली हुई सीटों पर ही उपचुनाव हो रहे हैं, जिसमें आए दिन एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं.