- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Used To Send His Girlfriend As Wife, Deepak Had Robbed Many, Revealed During Police Interrogation In Deepak Verma Murder Case Of Manpur
इंदौरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
दीपक वर्मा की हत्या के आरोपित।
- सट्टा कारोबारी ने करवाया सुपारी देकर अपहरण
मानपुर में हुई 23 वर्षीय दीपक वर्मा की हत्या में फरार तीनों बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद कई नए खुलासे हो रहे हैं। द्वारकापुरी पुलिस की रिमांड के दौरान पुलिस को कई जानकारी इस हत्याकांड के बारे में पता चली है। दीपक शादी के बहाने से अपनी गर्लफ्रेंड की शादी संभ्रात परिवार में करवा देता था, बाद में वे शादीवाले घर से माल समेटकर भाग जाती थी।
द्वारकापुरी टीआई डीवीएस नागर ने बताया कि इलाके के गुरुशंकर नगर के रहने वाले दीपक वर्मा और उसके मामा अजय वर्मा का महू के सट्टा कारोबारी शैलेष गोयल ने सुपारी देकर अपहरण करवाया था। इस अपहरण को राजेंद्र नगर थाने के रहने वाले बदमाश लवीन उर्फ भूपेंद्र सावलकर, मनीष सोलंकी और प्रकाश जाधव ने मिलाकर अंजाम दिया था। तीनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि उन्होंने दीपक को शैलेष के शिव सागर कॉलोनी के घर ले जाकर उसे जमकर पीटा था। उसके बाद में उसे दोपहिया वाहन से मानपुर हाइवे पर ले जाकर चलते कंटेनर के सामने फेंककर उसकी हत्या कर दी थी।
संभ्रांत परिवार में करवाते थे शादी
पुलिस पड़ताल में दीपक और उसके मामा अजय वर्मा की भी नई कहानी सामने आई है। ये दोनों कुछ लड़कियों के साथ मिलकर गिरोह चलाते थे। बताते हैं कि दीपक व उसका मामा राजस्थान और महाराष्ट्र के गांवों में रहने वाले ऐसे संभ्रात परिवारों से जहां समाज में शादी के लिए लड़कियों की कमी थी, संपंर्क करते थे। फिर दोनों अपने गिरोह से जुड़ी लड़कियों को पैसे लेकर ऐसे समाज के लड़कों से शादी करवाते थे। जहां से कुछ दिन बाद लड़कियां धोखा देकर भाग जाती थी। यही नहीं कई लड़कियां रुपए व जेवर लाकर आरोपियों को दे देती थी।
गर्लफ्रेंड यशस्वीनी के खिलाफ शिकायत नहीं
दीपक ने अपने गिरोह में काम करने वाली अपनी गर्लफ्रेंड यशस्वीनी से फरार आरोपी शैलेष गोयल के महाराष्ट्र में रहने वाले साडू भाई प्रवीण के भतीजे गोकुल लुनिया निवासी शाहदा (महाराष्ट्र) की शादी करवा दी थी। महज दो माह में ही यशस्वीनी गोकुल के घर से 8 लाख के जेवर व नकदी रुपए चुराकर इंदौर भाग आई थी। हालांकि गोकुल ने वहां भी शिकायत नहीं की लेकिन उसके चाचा प्रवीण ने महू के सट्टा कारोबारी शैलेष से संपर्क कर दीपक से रुपए निकलवाने के लिए उसका अपहरण करवाकर हत्या करवा दी। मामले में पुलिस को यशस्वीनी की तलाश है। यशस्वीनी की पहले भी कई जगह शादी करवा चुके हैं। हालांकि अभी तक कोई पीड़ित द्वारकापुरी थाने पर उसके खिलाफ शिकायत करने नहीं पहुंचा है। अफसरों का कहना है कि वे लुटेरी दुल्हन के पीड़ितों तक पहुंचकर उनसे संपर्क करेंगे और यदि कोई स्वेच्छा से शिकायत दर्ज करवाता है तो दुल्हन को भी आरोपी बनाया जाएगा।