ओरछा पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले-रुपए के दम पर गिराई कांग्रेस की सरकार

ओरछा पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले-रुपए के दम पर गिराई कांग्रेस की सरकार


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Orchha
  • Former Union Minister Pradeep Jain Reached Orchha, Targeted BJP, Said, Congress Government Collapsed On The Basis Of Rupees

ओरछा21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने रविवार को पर्यटन नगरी ओरछा पहुंचकर श्रीरामराजा सरकार मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान एक निजी होटल में उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। जिसमें उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए डकैतों की शैली वाली पार्टी करार दिया।

जैन ने मप्र की भाजपा सरकार और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने मप्र में कांग्रेस की सरकार षड़यंत्र पूर्वक रुपए की दम पर गिराई। इस समय भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर राज्य में चुने हुए विधायकों को खरीदने का काम कर रही है।

अगर ऐसे ही चुनी हुई सरकारें भाजपा द्वारा गिराई जाती रहीं, तब प्रजातंत्र में चुनाव करवाने का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। यह जनता के मत का सीधा अपमान है। उन्होंने कहा कि मप्र के यह उपचुनाव मुख्य रूप से टिकाऊ और बिकाऊ का चुनाव हैं। मुझे विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी सभी 28 सीटें जीतेगी।



Source link