बिड़वाल10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सभा को संबोधित करते पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
कांग्रेस की सरकार बनते ही वचन पत्र में किए गए वादों को निभाना शुरू कर दिया था। वचन के अनुसार किसानों का चरणबद्ध कर्ज माफ हो रहा था। बिजली का बिल आधा किया गया था। यह भाजपा को रास नहीं आया और भाजपा ने कांग्रेस के विधायकों को खरीद-फरोख्त कर सरकार गिराई। राजा महाराजा बिक गए मगर आदिवासी नहीं बिके। हमें शर्म आती है हम भी राज परिवार से हैं।
यह बात शनिवार देर रात बिड़वाल में कांग्रेस प्रत्याशी कमल सिंह पटेल के समर्थन में सभा करने पहुंचे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कही। सिंह अपने निर्धारित समय से दाे घंटे देरी से पहुंचे। नगर आगमन पर स्वागत किया गया। अनेक जगह मंच लगाकर पुष्पमाला की। सभा स्थल पर बिड़वाल मंडलम और आसपास के गांव के सैकड़ों कार्यकर्ता माैजूद थे। जहा मंच पर स्थानीय कांग्रेसियाें ने स्वागत किया।
सिंह के आने के पूर्व कांग्रेस के कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पूर्व मंत्री भारत सिंह, पूर्व मंत्री बाला बच्चन, पूर्व मंत्री शरद सिसाैदिया, हरि नारायण सिंह, हनी बघेल साथ थे। भाषण के दौरान सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान, ज्याेतिरादित्य सिंधिया और माधवराव सिंधिया पर भी कटाक्ष किया।
मंडलम अध्यक्ष विष्णु मरगला, सेक्टर प्रभारी सदाशिव बोरिया, उमेश पवार, जगदीश भेसोटिया, संजय चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। बखतगढ़ में राेड शाे कर सभा की : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बखतगढ़ में रोड शो कर कांग्रेस प्रत्याशी कमल सिंह पटेल के समर्थन में सभा की। पटेल के पक्ष में वोट देने की बात कही। ठाकुर हरिनारायण सिंह पवार ने स्वागत भाषण दिया।
विधानसभा प्रभारी बाला बच्चन, पूर्व मंत्री भारत सिंह, विधायक वालसिंह मेड़ा, हनी बघेल, जिलाध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम, सुरेंद्र सिंह नीमखेड़ा आदि मौजूद थे। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष निरंजन सिंह पवार ने किया। आभार रमेश दबाई ने माना। सिंह का पूरे मार्ग में स्वागत किया गया। सदर बाजार स्थित मंच पर चंद्रप्रकाश जैन, पुखराजमल कटारिया, किशोर सांखला, राजेंद्र लालवानी आदि ने स्वागत किया।