कटनी के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के कौड़िया ग्राम खेत में लगे जाल में तेंदुआ आकर फस गया. जानकारी अनुसार किसान के द्वारा खेत मे जंगली सुअर पकड़ने के लिए जाल लगाया गया था. उसी दौरान तेंदुआ उस जाल में फंस गया. जाल में तेंदुआ फंसने से इलाके में दहशत का मौहोल बन गया . तेंदुआ फंसने की जानकारी इलाके की पुलिस और वन विभाग को दी गई. जिसके बाद तेंदुआ को रेस्क्यू करने की तैयारी की गई. कौड़िया ग्राम के आसपास का जंगली इलाका है और उसी इलाके से निकल कर ये तेंदुआ किसान के खेत मे लगे जाल में आकर फंस गया.
Source link
किसान के खेत में लगे जाल में जंगली सुअर की जगह फंसा तेंदुआ|viral Videos in Hindi – हिंदी वीडियो, लेटेस्ट-ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी वीडियो में