ज्याेतिरादित्य सिंधिया खुद्दार और कमलनाथ गद्दार है: कृषि मंत्री

ज्याेतिरादित्य सिंधिया खुद्दार और कमलनाथ गद्दार है: कृषि मंत्री


खिरकिया24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस ने साल 2018 के विधानसभा चुनाव में जिन वादों के साथ सत्ता हासिल की थी वह एक भी पूरा नहीं किया। इन्हीं वादों को पूरा नहीं करने से आहत होकर जनता के हित में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थामा। अब कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं है तो वे उन्हें गद्दार बोल रही है, जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद्दार है और गद्दार कमलनाथ हैं।

यह बात कृषि मंत्री कमल पटेल ने रविवार को पत्रकारों से चर्चा में कही। भाजपा मंडल महामंत्री सुधीर सोनी के निवास पर हुई पत्रकारवार्ता में कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने ग्वालियर में बोला है कि पैसा मिले तो ले लो यह जनता का अपमान है। जनता के वोट की कांग्रेस कीमत लगा रही है। कमलनाथ ने आइटम शब्द का उपयोग कर महिलाओं का अपमान किया है। इसलिए चुनाव आयोग ने कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची से उनका नाम रद्द किया।



Source link