- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- If More Garbage Comes Out In The Cleaning Of Diwali Then Call The Corporation’s Car By Calling The Call Center
भोपाल18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो
दिवाली की सफाई में यदि घर में ज्यादा कचरा निकल रहा है तो उसे इधर-उधर फेंकने की बजाय नगर निगम की गाड़ी को बुलाकर उसे यह दे सकते हैं। इसके लिए नगर निगम के कॉल सेंटर नंबर 18002330014 पर फोन करके गाड़ी भेजने के लिए कह सकते हैं।
कॉल सेंटर से संबंधित जोन के एएचओ को सूचित किया जाएगा और वे गाड़ी भेजकर कचरा उठवाएंगे। दीपावली पर कचरे की मात्रा अधिक होने पर कई बार डोर टू डोर कचरा कलेक्शन लेने वाले कर्मचारी इसे लेने से इनकार कर देते हैं। इससे काॅलोनियों में कचरे के ढेर लगना शुरू हो जाते हैंं ।