मुरैना8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पोरसा थाने में एफआईआर लिखाने समर्थकों सहित मौजूद निर्दलीय प्रत्याशी।
- मुरैना शहर की कोर्ट तिराहे पर क्षत्रिय समाज के लोगों ने खाई कसम, भाजपा को नहीं देंगे वोट
- नीटू के भाई सतीश सिकरवार ग्वालियर पूर्व विस से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं
पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार (नीटू) के भाजपा से निष्कासन ने भाजपा की राजनीति में भूचाल खड़ा कर दिया है। रविवार को पूर्व विधायक समर्थकों ने जुलूस निकालकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा मुर्दाबाद के नारे लगाए और भाजपा के झंडों सहित दोनों नेताओं का पुतला फूंका। इस दौरान क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर कसम खाई कि भाजपा को वोट नहीं देंगे।
पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोपों पर भाजपा ने जैसे ही रविवार को सुमावली के पूर्व विधायक सत्यपाल सिकरवार नीटू के पार्टी से निष्कासन की घोषणा की, उनके समर्थकों में आक्रोश फैल गया। पुरानी हाउसिंग बोर्ड में पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार के बंगले पर सैकड़ों समर्थक एकत्रित हुए।
यहां से सभी समर्थक हाथों में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, वीडी शर्मा के पोस्टर लेकर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कोर्ट तिराहे पर यहां। यहां गुस्साए समर्थकों ने केंद्रीय मंत्री तोमर, वीडी शर्मा के पुतले व उनके फोटोयुक्त बैनर को आग लगा दी। साथ ही मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कहा कि भाजपा गद्दारों की पार्टी है। नीटू को निष्कासित किए जाने के बाद बागचीनी मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सिकरवार ने कहा कि पार्टी ने नए लोगों की खातिर वर्षों पुराने जनप्रतिनिधि को निष्कासित कर दिया। भाजपा सिद्धांतवादी नहीं, सिद्धांतहीन पार्टी है। तिकड़म से सरकार बनाने के लिए भाजपा संगठन ने एक पूर्व विधायक के राजनीतिक करियर की हत्या कर दी।
सड़कों पर उतरे पदाधिकारी, बोले- सावधान रहना व्यापारी, फूल के अंदर छिपी कटारी
नीटू के निलंबन से नाराज त्यागी महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री नीकेराम त्यागी भी मैदान में कूंद पड़े। उन्होंने कंधे पर माइक टांगकर बाजार में खुलेआम भाजपा से बगावत का ऐलान करते हुए कहा कि भाजपा गद्दारों की पार्टी है। मैं त्यागी समाज के 40 गांवों में भाजपा को वोट न करने की अपील करता हूं। साथ ही उन्होंने व्यापारियों से आह्वान करते हुए कहा कि सावधान रहना व्यापारी, फूल के अंदर छिपी कटारी।