प्राइवेट बीमा कंपनी की मैनेजर से ठेला लगाने वाले ने 5 साल तक दुष्कर्म किया; अब प्रेमी बोला- तुम्हारी जाति अलग है, लड़की सुबह 4 बजे थाने पहुंची

प्राइवेट बीमा कंपनी की मैनेजर से ठेला लगाने वाले ने 5 साल तक दुष्कर्म किया; अब प्रेमी बोला- तुम्हारी जाति अलग है, लड़की सुबह 4 बजे थाने पहुंची


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Bhopal Rape Case Update | Madhya Pradesh Bhopal Six Year Old Girl Raped By Private Insurance Company Manager

भोपाल18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रेमी के शादी से इनकार करने से दुखी होकर लड़की ने सुबह 4 बजे अयोध्या नगर पुलिस थाने में एफआईआर कराई।

  • आरोपी प्रेमी ने जात अलग होने का कहते हुए अब शादी करने से इनकार कर दिया है
  • पीड़ित लड़की ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ रेप समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया

भोपाल में एक प्राइवेट बीमा कंपनी की महिला मैनेजर से ज्यादती किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी प्रेमी जूस का ठेला लगाता है, जिसके बारे में उसने शुरुआत में लड़की को नहीं बताया था। छह साल तक वह शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता रहा। बाद में उसने यह कहते हुए शादी करने से इनकार कर दिया कि उसकी जाति दूसरी है। इस कारण वह उससे शादी नहीं कर सकता। परेशान होकर लड़की ने सोमवार सुबह 4 बजे अयोध्या नगर थाने पहुंचकर अपने प्रेमी के खिलाफ रेप समेत अन्य धाराओं में एफआईआर कराई है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार अयोध्या नगर में रहने वाली 36 वर्षीय लड़की एमपी नगर स्थित एक बीमा कंपनी में मैनेजर है। उसने बताया कि 2014-15 में उसकी पहचान कोहेफिजा के ईदगाह हिल्स में रहने वाले लव बजाज से हुई थी। वह एक परिचित के माध्यम से एक कार्यक्रम में उससे मिली थी।

उसके बाद उनके बीच बातचीत होने लगी और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इस दौरान आरोपी ने कई बार उसके घर अयोध्या नगर में आकर उससे दुष्कर्म किया। पहली बार नवंबर 2015 में लव ने उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। उसके बाद वह लगातार शादी करने की बात कहता रहा।

उसने यह भी छिपाया था कि वह जूस का ठेला लगाता है। अब वह शादी करने से भी इनकार कर रहा है। इतना ही नहीं उससे कहता है कि उसकी जाति अलग है। इसलिए वह शादी नहीं कर सकता है। उसने बातचीत करना भी बंद कर दिया है। काफी कोशिशों के बाद जब वह नहीं माना, तो उसने उसके खिलाफ एफआईआर करा दी।

देर रात पहुंची थाने

पुलिस ने बताया कि देर रात लड़की पुलिस थाने आई। उसने बताया कि उसके प्रेमी ने उसे धोखा दिया है। काफी कोशिशों के बाद भी अब वह उससे शादी करने को तैयार नहीं है। उसके घर और परिवार में उसके रिश्ते के बारे में सबको पता है। अब वह संपर्क भी नहीं कर रहा है। पुलिस ने सुबह करीब 4 बजे इस मामले में एफआईआर की।



Source link