- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Youth Of Maheshwar Going To Dewas From Sister’s House Collided With Divider On Indore Bypass Bridge, 1 Killed
इंदौर41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया।
- बायपास के ब्रिज के पास डिवाइडर से कार टकराने पर दुर्घटना
कनाड़िया थाना क्षेत्र के बिचौली मर्दाना ब्रिज पर रविवार रात 2:25 बजे सड़क हादसा हो गया। महेश्वर की तरफ से आ रही कार ब्रिज के डिवाइडर से टकराकर पलटी खा गई। हादसे में आगे बैठे युवक की मौत हो गई। कनाड़िया थाना पुलिस के अनुसार देर रात ब्रिज पर हुए सड़क हादसे में महेश्वर के जलकोठी में रहने वाले 28 वर्षीय मोंडू पिता टन्नू पटेल की मौत हो गई। उसका भाई राहुल जख्मी हुआ है।
जांचकर्ता एएसआई विष्णु पटेल ने बताया कि कार में चार युवक सवार थे। वे देवास में रहने वाली अपनी बहन के घऱ जा रहे थे। रात सवा दो बजे अचानक उनकी कार असंतुलित हुई। ड्राइवर ने कंट्रोल करना चाहा, लेकिन वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
मोंडू पटेल आगे बैठा था। उसे सिर में चोट लगी और मौके पर ही मौत हो गई। कार में दो युवक फंस गए थे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फिर मदद कर उन्हें निकाला गया। सभी को एमवायएच भेजा गया। जहां सभी की हालत ठीक बताई गई है।