मप्र के युवा सगे मामा को एक बार भूल जाएं पर शिवराज मामा को नहीं भूलते : कार्तिकेय

मप्र के युवा सगे मामा को एक बार भूल जाएं पर शिवराज मामा को नहीं भूलते : कार्तिकेय


बदनावर11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कार्तिकेय की रैली में पीएम जैसे दिखने वाले प्रितेश सिंह खुली जीप में चले

भाजयुमो ने भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के समर्थन में शनिवार देर शाम वाहन रैली निकाली। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान शामिल हुए। तय समय से 3 घंटे लेट पहुंचे कार्तिकेय। इसके बाद भी बडी संख्या में कार्यकर्ता जुटे रहे। रैली की शुरुआत बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर से हुई।

जहां पर कार्तिकेय व दत्तीगांव ने बाबा बैजनाथ के दर्शन किए। खुले वाहन में सवार होकर देर शाम नगर में निकले। उनके साथ प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, जिला महामंत्री मनोज सोमानी, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, राजेश अग्रवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सन्नी रिन, युवा मोर्चा जिला मंत्री जय सूर्या, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र जाट नाना आदि सवार थे। महारैली बस स्टैंड पहुंची।

जहां पर बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं उमड़े। यहां से रैली अंबेडकर चौराहा, सोमेश्वर चौराहा, मोदी चौराहा, सभा मंच, दुर्गा चौक होते हुए पीपलेश्वर मंदिर पर समाप्त हुई। सभा कर कार्तिकेय ने कहा यह चुनाव सत्य और असत्य का है। बदनावर को विकास की ओर ले जाना है तो दत्तीगांव को जिताना जरूरी है।

कमलनाथजी तो कह चुके हैं कि मैं आपको मंत्री तो नहीं दे सकता पर मुख्यमंत्री जरूर दूंगा पर भाजपा ने आपको मंत्री दिया है। जो बदनावर विधानसभा में विकास के द्वार खोलेंगे उद्योग धंधे स्थापित होंगे। कांग्रेस ने सरकार ही झूठ के बलबूते पर बनाई थी। कांग्रेस सरकार में विकास कार्य ठप होकर तबादला उद्योग चालू हो गया था।

कर्जमाफी, युवाओं को 4 हजार बेरोजगारी भत्ता देने पर छलावा किया। तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दीं। मप्र के युवा अपने सगे मामा को एक बार भूल जाएं पर शिवराज मामा को कभी नहीं भूलते। इस दौरान युवा मोर्चा के योगेश मुकाती, जितेंद्र शर्मा, लाखन सिंह नवासा, कपिल यादव आदि मौजूद थे।



Source link