धार2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- महर्षि वाल्मीकि की जीवनी का वर्णन किया
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रविवार काे अभा साहित्य परिषद जिला इकाई के तत्वावधान में अाॅनलाइन अभा कवि सम्मेलन का आयाेजन किया गया। मुख्य अतिथि विजय तिवारी गजलदार अहमदाबाद, विशिष्ट अतिथि वीररस कवयित्री प्रतिमासिंह इंदाैर थे।
अध्यक्षता मालवा प्रांताध्यक्ष त्रिपुरारीलाल शर्मा ने की। वीररस की कवयित्री प्रतिमासिंह ने सरस्वती वंदना से कवि सम्मेलन की शुरुआत की। उनकी कविता, कवि के हृदय की पीड़ा है जो कि आह से शुरू होकर वाह पर विश्राम लेती है… की पंक्तियाें ने खूब दाद बटाेरी। प्रवीण व्यास ने मरा-मरा रट राम-राम कर संत महर्षि हो जाते हैं, रत्नाकर डाकू से जो वाल्मीकि बन जाते हैं… रचनाओं से महर्षि वाल्मीकि की जीवनी का वर्णन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तिवारी ने गजल के माध्यम से वर्तमान राजनीति पर कटाक्ष किया। सरदारपुर के कवि अजय पाटीदार, मनावर के कवि राम शर्मा, डाॅ. दीपेंद्र शर्मा, रामचंद्र अवस्थी, गिरेंद्रसिंह भदाैरिया ने भी काव्य पाठ किया। संचालन परिषद के जिलाध्यक्ष शरद जोशी ने किया। आभार परिषद के जिला महासचिव श्यामलाल शर्मा ने माना।