भिंड4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
अमायन में चुनावी सभा के मंच पर पूर्व विधायक रसाल सिंह के कान में बात करते राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया।
- सिंधिया बोले- कमलनाथ ने अधर्म की भावना अपनाई तो मुझे सड़क पर आना पड़ा
पिछले 32 दिनों से चल रहा चुनावी शोर गुल रविवार की शाम 6 बजे थम गया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी ओपीएस भदौरिया के समर्थन में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अमायन में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे ने भी अपने तमाम समर्थकों के साथ अमायन सर्किल में ही जनसंपर्क किया। वहीं रविवार की शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थमने के बाद भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेता अब गोपनीय बैठकें करने में जुट गए हैं।
रविवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मेहगांव विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अमायन सर्किल पर फोकस किया। यहां सिंधिया ने चुनावी सभा लेते हुए कहा कि कमलनाथ ने कुर्सी पर बैठकर जब अधर्म की भावना अपनाई, भ्रष्टाचार किया तो मुझे सड़क पर आना पड़ा। इस क्षेत्र से उनका कोई राजनैतिक रिश्ता नहीं है। बल्कि ऐसे संबंध हैं जिन्हें तराजू में नहीं तौला जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही वे इस क्षेत्र के सांसद नहीं रहे । लेकिन उन्हें जब भी मौका मिला तो उन्होंने इस क्षेत्र के विकास का प्रयास किया। सिंधिया ने याद दिलाया कि वे जब ऊर्जा मंत्री भी नहीं थे तब उन्होंने इस जिले के लिए राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना स्वीकृत कराई। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी ओपीएस भदौरिया, पूर्व विधायक रसाल सिंह, राकेश शुक्ला, चौधरी मुकेश सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कई भाजपा नेता मौजूद रहे।