- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Mhow
- Silavat Ended The Campaign In Arandia At Four O’clock And Guddu At 5 O’clock In The Camp, Now Engaged In Making A Strategy To Win The Booth
सांवेर26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तुलसीराम सिलावट और प्रेमचंद गुड्डू ने चुनाव प्रचार खत्म किया
- आखिरी दिन पूरी ताकत लगाई प्रत्याशियों ने, इनके समर्थन में पार्टी नेताओं ने भी किया प्रचार
रविवार शाम 6 बजे प्रचार का शोर खत्म हो गया। भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट ने ग्राम अरंडिया में शाम 4 बजे प्रचार खत्म किया तो कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू ने शाम 5 बजे कंपैल में चुनाव प्रचार खत्म किया। सिलावट वहां से सांवेर के भाजपा कार्यालय पहुंचे और साथियों के साथ मिलकर बूथ जीतने की रणनीति पर चर्चा की। गुड्डू कंपैल से इंदौर पहुंचे और निर्वाचन से जुड़े काम के लिए चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिले। इसके बाद देर शाम को घर पहुंचे और पार्टी के नेताओं के साथ मिलकर बूथ मैनेजमेंट पर चर्चा की।
कांग्रेस : बूथ जीतने की रणनीति इसलिए हर बूथ पर 30-30 कार्यकर्ता लगाए
कांग्रेस ने बूथ जीतने की रणनीति के तहत हर बूथ पर 30-30 कार्यकर्ताओं की तैनाती की है। यह कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से वोटिंग करने के लिए कहेंगे और उनसे वोटिंग करवाएंगे। कांग्रेस ने पहली बार क्षेत्र में भाजपा की तर्ज पर पन्ना प्रभारी भी तय किए हैं, जो मतदाता सूची के एक पन्ने में जितने मतदाताओं के नाम है उनकी वोटिंग हुई कि नहीं इसकी जानकारी रखेंगे।
भाजपा : पहले कार्यकर्ता मतदान करेंगे, फिर वोटिंग करवाने 10-10 घर जाएंगे
भाजपा ने हर बूथ का प्रभारी और मतदाता सूची के हर पन्ने का प्रभारी बनाया है तो 19 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं के नाम, नंबर सभी नोट कर रखे हैं। सभी को कहा गया है कि पहले एक घंटे में सभी वोट करेंगे और फिर हर कार्यकर्ता 10-10 घर की जिम्मेदारी लेकर वोटिंग करवाएंगे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने बताया पार्टी के पदाधिकारियों ने बूथ जीतने की रणनीति बनाना शुरू कर दी है।
मतदान – 3 नवंबर मतगणना- 10 नवंबर
- 18 से 19 साल के 6500 मतदाता पहली बार देंगे वोट
- कुल मतदाता -2,70,118
- कुल पुरुष – 1,38,425
- कुल महिला- 1,31,690
- थर्ड जेंडर- 03
- 18 से 19 साल के मतदाता- 6500
- 20 से 29 साल के मतदाता -70,138
- 80 साल से ज्यादा उम्र वाले मतदाता- 2898
- मतदान केंद्र – 380
- मतदान दल – 494 (30 फीसदी अतिरिक्त सहित)
- मतदान केंद्रों पर लगेंगे कर्मचारी – 1976
- मतदान केंद्रों पर कोविड
- से बचाव के लिए लगेंगे कर्मचारी -1520
- विधानसभा में मतदान के लिए लगेंगे वाहन – 360
- पुलिस अधिकारी और कर्मचारी -1200
- आचार संहिता उल्लंघन
- के अब तक केस -72
- क्षेत्र में संवेदनशील मतदान केंद्र -119
- वल्नेरबल मतदान केंद्र – 4