- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- 185 New Positive Patients, Number Of Infected In The Capital Crossed 26 Thousand; Death Of A Patient
भोपाल19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
रविवार को शहर में 185 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26 हजार 25 हो गई है। वहीं रविवार को एक और मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। अब तक कोरोना संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों की संख्या 509 पर पहुंच गई है।
रविवार को जिन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई उनमें कोलार, अयोध्या नगर, गोविंदपुरा, करोंद, बागमुगालिया और अवधपुरी सहित अन्य इलाकों के मरीज शामिल हैं। पॉजिटिव मरीजों में से 100 से अधिक मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।