खरगोन12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जिले में शनिवार रात को गोई व तकली के 1-1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 2120 हो गया है। 2030 मरीज इलाज के बाद घर लौटे हैं। 69 लोगों का इलाज बड़वानी, सेंधवा व इंदौर के अस्पताल में जारी है। सीएमएचओ ने बताया रविवार को 7 संक्रमितों को छुट्टी दी गई। 245 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हेल्थ बुलेटिन अनुसार जिले से 36709 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। 33299 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 1157 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है।