31 दिन में सात हजार से ज्यादा लाेगाें की सैंपलिंग की, 629 पाॅजिटिव केस निकले तो 843 स्वस्थ हाेकर लाैटे

31 दिन में सात हजार से ज्यादा लाेगाें की सैंपलिंग की, 629 पाॅजिटिव केस निकले तो 843 स्वस्थ हाेकर लाैटे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Mhow
  • Sampling Of More Than Seven Thousand Will Be Brought In 31 Days, If 629 Positive Cases Come Out Then 843 Healthy Hawker Latte

महू2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • अक्टूबर के मध्य माह के बाद कम केस आना शुरू हुए
  • 8 माैताें ने जरूर चिंता बढ़ाई, अब एक्टिव केस 100 से भी कम

तहसील में सितंबर के बाद अक्टूबर काेराेना से थाेड़ा राहतभरा रहा। अक्टूबर मध्य के बाद से काेराेना का थाेड़ा डाउन-फाल शुरू हुआ। इस पूरे माह के 31 दिन में लगभग तहसील के विभिन्न जगहाें पर करीब 7 हजार लाेगों की सैंपलिंग की गई। जिसमें से 629 लाेग पाॅजिटिव मिले। वहीं इससे ज्यादा 843 मरीज काेराेना से स्वस्थ हाेकर लाैटे। जिससे अब एक्टिव केस भी 100 से कम हाेकर 84 रह गए है। वहीं अक्टूबर में काेराेना से आठ मरीजाें की माैत भी हुई है।

तहसील में काेराेना के केसाें के मिलने में कमी आ रही है। सितंबर में जहां हर दिन 40 के करीब पाॅजिटिव मरीज मिल रहे थे। यह संख्या अक्टूबर के मध्य के बाद से 10 से 20 मरीज मिलने तक पहुंच गई है। वहीं पिछले सप्ताहभर से ताे लगातार जितने मरीज आ रहे हैं। उससे ज्यादा मरीज काेराेना से स्वस्थ हाेकर लाैट रहे हैं।

जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि काेराेना का धीरे-धीरे डाउन-फाल शुरू हाे गया है। लेकिन अभी भी सावधानी बरतने की बहुत जरूरत है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ डाॅ. संजय जैन का कहना है कि यह बात सही है कि काेराेना के केसाें में कमी आई है। लेकिन इसे सीधे डाउन-फाल नहीं माना जा सकता है। अभी कम से कम अगले माह तक स्थिति समझने के बाद ही स्पष्ट कुछ कहा जा सकेगा।

सितंबर में 895 केस आए थे तो अक्टूबर में 629 आए

सितंबर काेराेना के लिए काफी खतरनाक रहा था। इस माह में हर दिन बड़ी संख्या में मरीज मिल रहे थे। इस माह में 30 दिन में 895 काेराेना संक्रमित मरीज मिले थे। वहीं 15 माैतें भी जुड़ी थी। इसमें पुरानी माैतें भी कुछ शामिल थी। लेकिन अक्टूबर में यह थाेड़ा राहतभरा रहा। अक्टूबर के 31 दिन में 629 काेराेना संक्रमित मिले। वहीं 8 माैतें भी दर्ज की गई।

4 पॉजिटिव आए, 3 मरीज स्वस्थ हुए

कोरोना के रविवार को 4 पॉजिटिव केस आए। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2578 हो गई है। वहीं 2 मरीज स्वस्थ हुए। अब कुल स्वस्थ हुए मरीज 2422 हो गए हैं।

अक्टूबर के 31 दिन में ऐसे सुधरा ग्राफ : रिकवरी रेट 12.96 प्रतिशत बढ़ा, डेथ रेड 0.53 प्रतिशत कम हुआ

अक्टूबर के 31 दिन में काेराेना काे लेकर हमारी तहसील में काफी सुधार आया है। सितंबर अंत में जहां हमारा रिकवरी रेट 81.05% था। वह अक्टूबर में 94.01% दर्ज किया गया। जिससे हमारा रिकवरी रेट 12.96% बढ़ा। वहीं सितंबर में हमारी मृत्युदर 3.24% थी। वह अक्टूबर में 2.71% दर्ज की गई। जिससे मृत्युदर में 0.53% की कमी आई। इसके अलावा सितंबर में एक्टिव केस 300 थे। यह अब अक्टूबर में सिर्फ 84 रह गए हैं।

त्याेहार व ठंड इसलिए नवंबर में बहुत सर्तक रहना होगा

नवंबर शुरू हाे गया है। इस माह करवा चाैथ, दीपावली सहित अनेक प्रमुख त्याेहार हैं। वहीं इसी के साथ अब ठंड भी शुरू हाे गई है। ऐसे में काेराेना का खतरा बढ़ सकता है। शहरवासियाें काे चाहिए की वह दीपावली पर बाजार में खरीदी करने के दाैरान सतर्कता बरतें। भीड़ में साेशल डिस्टेंसिंग बनाए, बगैर मास्क पहने घर से बाहर नहीं जाए। बार-बार हाथाें काे सैनिटाइज करें। जिससे की काेराेना संक्रमण से बचा जा सकें। क्याेंकि यह माह काेराेना के लिए बहुत अहम माना जा रहा है।



Source link