नई दिल्लीः इस साल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में जारी आईपीएल 13 में क्रिस गेल (Chris Gayle) शुरू से ही जबरदस्त अंदाज में नजर आए और खूब शॉट खेले. लेकिन उनकी टीम किंग्स इलेवन पंजाब टूर्नामेंट से बाहर हो गई. पंजाब के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद यूनिवर्स बॉस काफी मायूस हैं. जिसते आधार पर हाल ही में वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है जिसमें ऐसा लगा रहा है कि गेल आईपीएल से अपने संन्यास की बात कर रहे हैं.
क्रिस गेल (Chris Gayle) ने अपने ट्वीट में लिखा, ”कृपया आईपीएल देखना जारी रखें भले ही मेरा सीजन खत्म हो गया है. थैंक यू.” गेल के इस ट्वीट के बाद फैंस के ट्वीट्स की बाढ़ आ गई. गेल के इस ट्वीट तमाम क्रिकेट प्रेमियों को धक्का लगा है. इस पोस्ट से कुछ लोगों ने ये अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि गेल यानी यूनिवर्स बॉस ने आईपीएल से संन्यास ले लिया हो और वो अब आईपीएल में खेलते नहीं नजर ही नहीं आएंगे. लिहाजा कई फैंस ने उनसे रिटायरमेंट को लेकर भी सवाल करने शुरू कर दिए.
Remember The This Moment…Very Disappointed…We All Ways Miss You Universal Boss…You Are Such A Fantastic Player… pic.twitter.com/tticcPwzoC
— Subash (@Subash2591) November 2, 2020
MOST SIXES IN IPL…
MISSING SO MUCH GAYLE STROM… pic.twitter.com/xLBNW0imD3— Subash (@Subash2591) November 2, 2020
वहीं तमाम उन्हें दुखी और चिंतिंत न होने की सलाह देते नजर आए. हालांकि कई लोग यही अंदाजा लगा रहे हैं कि गेल का अब रियाटरमेंट हो चुका है. क्रिकेट प्रशंसक लिख रहे हैं हम आपके खेल को हमेशा याद करेंगे.
yes Universe Boss….plz come next year with more sixes….. pic.twitter.com/Zb7EW38bgE
— atul bhagat (@Nikkerman) November 2, 2020
बता दें कि हाल के मैच में किंग्स इलेवन पंजाब टूर्नामेंट (kings xi punjab) से बाहर भी हो गई. इस टूर्नामेंट में क्रिस गेल की पांचवीं गेंद में सिंगल लेते हुए अंबाती रायुडू ने चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत दिलवाई और पंजाब को बाहर किया. बता दें कि यह दोनों टीम का आखिरी मैच था, इस मुकाबले में प्लेऑफ की दौड़ यहीं खत्म हो हई. इससे क्रिस गेल काफी अपसेट नजर आए. लिहाजा उन्होंने ट्विटर पर फैंस के साथ भावुक कर देने वाला पोस्ट साझा किया.
IPL is not entertaining without you Universe Boss… Pleasee keep playing ..
— Happy (@oyehappy) November 2, 2020
गेल का रिकॉर्ड
बात अगर क्रिस के आईपीएल रिकॉर्ड्स की करें तो उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 61 छक्के लगाए हैं, जो कि किसी एक टीम के खिलाफ उनके सबसे ज्यादा सिक्सर हैं. गेल को IPL के किसी एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी हासिल है. साल 2013 में गेल ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी जिसमें उन्होंने 17 छक्के लगाए थे.