IPL 2020: RCB vs DC Live Score Update, दिल्ली ने जीता टॉस, बॉलिंग का फैसला

IPL 2020: RCB vs DC Live Score Update, दिल्ली ने जीता टॉस, बॉलिंग का फैसला


अबू धाबी: आईपीएल 2020 का 55वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. थोड़ी ही देर बाद इस अहम मुकाबले के लिए टॉस उछाला जाएगा.

गौरतलब है कि इस मुकाबले में इन दोनों टीमों में जो जीतेगा वो सीधा इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचेगा. इससे पहले इस टूर्नामेंट में आरसीबी और दिल्ली के बीच हुए पिछले मैच में दिल्ली की टीम ने बैंगलोर को 59 रनों से हराया था. तो वहीं आज के मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है. 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं- 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore Team): विराट कोहली (कप्तान), जॉस फिलिपे, देवदत्त पडिकल, एबी डीविलियर्स, गुरकीरत मान, क्रिस मॉरिस, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल,नवदीप सैनी और इसरु उडाना.

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals Team): श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, रिषभ पंत, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, तुषार देशपांडे, कगिसो रबाडा और एनरिच नोरत्जे.





Source link