कपास मंडी में दो घंटे नीलामी रुकी:सीसीआई ने ज्यादा नमी बताई तो किसानों ने किया का हंगामा, व्यापारी को पत्थर मारा

कपास मंडी में दो घंटे नीलामी रुकी:सीसीआई ने ज्यादा नमी बताई तो किसानों ने किया का हंगामा, व्यापारी को पत्थर मारा


खरगोनएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक

मंडी में विरोध जताते किसान।

कपास मंडी में तीन दिन के बाद सोमवार को बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। सीसीआई ने कपास में ज्यादा नमी बताई तो लौंदी के दो किसानों ने गाली-गलौच कर हंगामा कर दिया। दो बार समझाइश के बाद मंडी शुरू हुई। इस दौरान करीब दो घंटे तक नीलामी नहीं हो सकी। व्यापारियों ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे सीसीआई ने लौंदी के दो किसानों का कपास में ज्यादा नमी बताई थी। इसके बाद दोनों किसानों ने गाली-गलौच की। करीब 10 मिनट तक गालियां दी।

इसके बाद किसान मंडी कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने हंगामा किया। इसके बाद मंडी निरीक्षक रामचंद्र भास्करे ने दो पुलिसकर्मियों को बुलाया। इसके बाद मंडी शुरू कराई। लौंदी के दो किसानों को समझाइश देकर मंडी के बाहर ले जाया गया। 10 मिनट के बाद व्यापारी मंडी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भीड़ से किसी ने व्यापारी मन्नालाल जायसवाल को कंधे में पत्थर मार दिया। इसके बाद नीलामी रोक दी गई।

व्यापारी मंडी कार्यालय पहुंचे। यहां टीआई प्रकाश वास्कले पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाइश दी। इसके बाद व्यापारियों ने मंडी शुरू की। व्यापारी मन्नालाल जायसवाल ने बताया कि दोनों किसान शराब पीए थे। सीसीआई ने कपास रिजेक्ट कर दिया तो व्यापारियों व अफसरों को गाली-गलौच की।

कपास की 12 हजार क्विंटल आवक
लगातार तीन दिनों तक कपास मंडी बंद होने के बाद सोमवार को बंपर आवक हुई है। 12 हजार क्विंटल की आवक दर्ज की गई है। मंडी सचिव रामवीर किरार ने बताया कि सोमवार को मंडी में कुल 1025 वाहन व 215 बैलगाड़ी नीलामी के लिए आई। इस दौरान 12 हजार क्विंटल कपास की आवक हुई। सोमवार को कपास का अधिक. भाव 5725, न्यून. भाव 3500 व औसत भाव 4550 रहा। यदि दो घंटे तक विवाद नहीं होता तो 18 हजार क्विंटल तक आवक हो जाती। अनाज मंडी में भी 7 हजार क्विंटल से ज्यादा की आवक हुई है।



Source link