अबु धाबी19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली को 10वें ओवर में जीवनदान मिला। इस ओवर की आखिरी बॉल पर एनरिच नोर्तजे ने कोहली कैच छोड़ा। इसके बाद भी वे बड़ी पारी नहीं खेल पाए।
IPL के 13वें सीजन के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर प्ले-ऑफ में जगह बनाई। वहीं, हारने के बाद भी बेंगलुरु प्ले-ऑफ में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। कप्तान विराट कोहली को 10वें ओवर की आखिरी बॉल पर एनरिच नोर्तजे ने जीवनदान दिया। उस वक्त विराट 13 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद भी कोहली बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 29 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, लीग स्टेज में दूसरे नंबर पर रहने के साथ ही दिल्ली ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। आईपीएल के इतिहास में दिल्ली पहली टीम है, जो पॉइंट्स टेबल में हर पोजिशन पर रही है। पॉइंट्स टेबल में दिल्ली 2009 और 12 में पहले, 2020 में दूसरे, 2019 में तीसरे, 2008 में चौथे, 2010 में 5वें, 2016 और 17 में छठवें, 2015 में 7वें, 2014 और 18 में 8वें, 2013 में 9वें और 2011 में 10वें स्थान पर रही है।
दिल्ली ने चौथी बार प्ले-ऑफ में जगह बनाई। इससे पहले 2008, 2009 और 2019 में प्ले-ऑफ खेली थी। हालांकि, दिल्ली अब तक फाइनल नहीं खेल सकी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ओपनर जोश फिलिप सिर्फ 12 रन ही बना पाए।

देवदत्त पडिक्कल ने सीजन में अपनी 5वीं फिफ्टी लगाई। डेब्यू सीजन में ऐसा करने वाले पहले अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी हैं।

कप्तान विराट कोहली ने संभलकर खेलते हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया, लेकिन 29 रन बनाकर आउट हुए

मैच में कगिसो रबाडा ने 2 विकेट लिए। इसी के साथ उन्होंने मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह से पर्पल कैप वापस ले ली।

एनरिच नोर्तजे ने 4 ओवर में 33 रन देकर बेंगलुरु के 3 बल्लेबाजों को आउट किया।

एबी डिविलियर्स ने 21 बॉल पर 35 रन की पारी खेली। उन्होंने 2 छक्के और 1 चौका लगाया।

डिविलियर्स को अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत ने रन आउट किया।

दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शॉ सिर्फ 9 रन ही बना सके।

मोहम्मद सिराज ने पृथ्वी को बोल्ड किया।

शिखर धवन में IPL में अपनी 40वीं फिफ्टी लगाई। वे लीग में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।

अजिंक्य रहाणे ने भी IPL में अपनी 28वीं फिफ्टी लगाई।

बेंगलुरु के शाहबाज अहमद ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।

बेंगलुरु लीग के इतिहास में छठवीं बार प्ले-ऑफ खेलेगी। टीम ने तीन बार (2016, 2011, 2009) फाइनल खेला है, लेकिन अब तक खिताब नहीं जीत सकी।