इंदौर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट पत्नी के साथ मंदिर पहुंचे।
मप्र की सबसे हॉट सीट कही जाने वाली सांवेर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। वाेटिंग के पहले सुबह-सुबह पूर्व मंत्री और भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट के घर पर विधि-विधान से पंडितों ने पूजन करवाया। इसके बाद वे पत्नी के साथ हाथों में कमल का फूल लिए भगवान की शरण में पहुंचे। यहां पर भोलेनाथ के साथ, राधा-कृष्ण और हनुमान जी से आशीर्वाद लिया। कार से ही सिलावट ने मीडिया को देख विक्ट्री का साइन दिखाया। इस दौरान सत्य,विनम्रता और संस्कारों की जीत निश्चित है लिखते हुए एक ट्वीट भी किया।

सिलावट वोटिंग के पहले ही प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दिए।
सिलावट ने किया ट्वीट…
स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः
स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः
स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः
स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु
ॐ शान्ति शान्ति शांति
सांवेर को संवारने के शिवसंकल्प के साथ विद्वतजनों का आशीर्वाद लिया। सत्य,विनम्रता और संस्कारों की जीत निश्चित है।

मंदिर पहुंच गजानन का भी आशीर्वाद लिया।
इस बार 13 प्रत्याशी मैदान में
वैसे ताे इस बार सांवेर से 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा, कांग्रेस, बसपा, जनता दल के साथ ही 9 निर्दलीय प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। लेकिन सबसे रोचक बात यह है कि पिछली बार कांग्रेस के बैनर तले जीते तुलसी सिलावट इस बार भाजपा के प्रत्याशी हैं। सिलावट ने पिछली बार भाजपा के राजेश सोनकर को पराजित किया था। इस बार उनके सामने कांग्रेस की ओर से प्रेमचंद गुड्डू उन्हें टक्कर दे रहे हैं।

घर पर भी विधि-विधान से पूजन हुआ।