मुरैना16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
348 लोगों की जांच में सोमवार को 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 9 की रिपोर्ट जीआरएमसी से व 6 की एंटीजन पद्धति से प्राप्त हुई। संक्रमित लोगों में 9 पुरुष व 6 महिलाएं हैं। सोमवार को 348 नए सैंपल जांच के लिए गजराराजा मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं।
संक्रमित मरीजों में जिला अस्पताल की 3 स्टाफ नर्स हैं। बुखार की शिकायत के चलते तीनों जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. योगेश तिवारी के सुझाव पर स्टाफ नर्सेस ने सोमवार को एंटीजन पद्धति से अपनी कोरोना जांच कराई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं जबलपर के वन विभाग में पदस्थ कर्मचारी श्याम पुत्र गोविंद बिहारी 42 साल निवासी सुभाष नगर मुरैना भी संक्रमित पाए गए हैं।