टीटी नगर में 9 साल की उम्र में सगे जीजा ने ज्यादती की थी; सात साल तक करता रहा शारीरिक शोषण, पीटता था, कांउसलिंग के बाद हो सकी एफआईआर

टीटी नगर में 9 साल की उम्र में सगे जीजा ने ज्यादती की थी; सात साल तक करता रहा शारीरिक शोषण, पीटता था, कांउसलिंग के बाद हो सकी एफआईआर


भोपाल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने चाइल्ड लाइन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर की है।

  • पिता और फिर मां की मौत के बाद भाई-बहनों के साथ बड़ी बहन के ससुराल में रहने लगी थी
  • आरोपी ने कुछ दूरी पर अस्थाई मकान बनाया था, वहीं ले जाकर करता था मासूम से दुष्कर्म

भोपाल में 16 साल की एक नाबालिग से 7 साल तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। सगे जीजा ने 9 साल की उम्र में उससे पहली बार ज्यादती की थी। पीड़िता के घर छोड़ने के बाद भी जीजा उसके पीछे लगा रहता था। वह उससे मारपीट भी करता था। पुलिस तक मामला बच्चों की संस्था के माध्यम से पहुंचा। मामला दर्ज कराने के पहले नाबालिग की काउंसलिंग की गई।

टीआई टीटी नगर मनोज दबे के अनुसार चाइल्ड लाइन के माध्यम से एक नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म की शिकायत की है। उसने बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। वह पांच भाई-बहन में सबसे छोटी है। जब वह 9 साल थी तब उसकी मां की मौत हो गई थी। उससे पहले उसके पिता की भी मौत हो चुकी थी। ऐसे में वह अपने भाई-बहनों के साथ अपनी बड़ी बहन के घर रहने चली गई।

उसके जीजा अनिल उस पर बुरी नजर रखते थे। उन्होंने घर से कुछ दूरी पर एक अस्थाई कमरा बना रखा था। यहीं पर उसे ले जाते थे और उससे दुष्कर्म करते थे। करीब 2 से 3 साल तक उससे दुष्कर्म किया। उसके बाद वह अपने बड़े भाई के साथ उनसे अलग दूसरी जगह रहने लगी। इसके बाद भी उसके जीजा उससे परेशान करते रहे। उससे इसके बाद भी ज्यादती की।

इस दौरान वह एक संस्था के संपर्क में आई। यहीं पर उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताया। काउंसलिंग के बाद ही एफआईआर कराने के लिए वह तैयार हुई। सोमवार रात उसने टीटी नगर थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ज्यादती समेत करीब 6 धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकती।

बड़ी मुश्किल से हो सका मामला दर्ज

टीआई मनोज के अनुसार अभी नाबालिग के विस्तृत बयान नहीं हो पाए हैं। देर रात बच्चों की संस्था ने उसे पुलिस तक पहुंचाया था। उन्होंने ही उसकी काउंसलिंग की है। तब जाकर वह रिपोर्ट दर्ज कराने को तैयार हुई है। विस्तृत बयान के बाद ही पता चल पाएगा कि उससे कब तक ज्यादती की गई? आरोपी कौन है? कहां रहता है? लड़की खुलकर अभी कुछ भी बता नहीं पा रही है। हालांकि उसने यह जरूर बताया है कि 2014 से लेकर अभी तक उससे दुष्कर्म किया गया।



Source link