दिग्विजय सिंह ने सुमावली सीट पर दोबारा मतदान की मांग की; बोले- यहां महिलाओं को वोट डालने से रोका गया

दिग्विजय सिंह ने सुमावली सीट पर दोबारा मतदान की मांग की; बोले- यहां महिलाओं को वोट डालने से रोका गया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Madhya Pradesh (MP) Exit Poll Results Updates; Jyotiraditya Scindia Shivraj Singh Chouhan BJP Vs Kamal Nath Congress | Check MP Assembly Election Exit Polls

भोपाल23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुमावली के जौरी गांव और पीपरीगांव में हुआ हंगामा, कुशवाहा समाज के लोगों को वोट डालने से रोका गया।

  • मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर हुए उपचुनाव, शाम 5 बजे तक 65.39 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सुमावली सीट पर पुनर्मतदान कराने की मांग चुनाव आयोग से की है। उन्होंने कहा कि सुमावली में महिलाओं को वोट डालने से रोका गया है, इसलिए यहां फिर से मतदान कराया जाना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया है कि ‘सुमावली उपचुनाव 2020: बीजेपी प्रत्याशी के समर्थकों का महिलाओं से अभद्र व्यवहार, वोट देने से रोका गया है। जैसा हमने आगाह किया था, सुमावली क्षेत्र में ग़रीबों को वोट नहीं डालने देंगे, वही हुआ। इन क्षेत्रों में पुन: मतदान कराना चाहिए।’

वहीं, कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने मतदान में बड़ी गड़बड़ी की आशंका जताई है। अब तक सामने आई स्थिति के अनुसार बम्पर मतदान हुआ है। कुछेक जगह हिंसा भी हुई। आशंका है कि जिला निर्वाचन अधिकारी मतदान का प्रतिशत कम बता सकते हैं?

महिलाओं ने थाना घेरकर भाजपा प्रत्याशी एंदल सिंह कंषाना के समर्थकों की शिकायत की।

महिलाओं ने थाना घेरकर भाजपा प्रत्याशी एंदल सिंह कंषाना के समर्थकों की शिकायत की।

महिलाओं का आरोप- वोट डालने से रोका गया, थप्पड़ मारे
सुमावली में मतदान केंद्र पर गोली चली, तो दूसरी तरफ पिपरी गांव में कुशवाहा समाज की महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया गया। उनकी पर्ची छीन ली गई और धक्के मारकर भगा दिया। महिलाओं और पुरुषों का आरोप है कि यहां भाजपा उम्मीदवार ऐदल सिंह कंषाना के समर्थकों ने हमारे साथ अभद्रता की और मतदान केंद्र से निकाल दिया। वोट देने से रोके जाने को लेकर गुस्साई महिलाओं ने एसपी और कलेक्टर से शिकायत की। सूचना पर मौके पर एसपी और कलेक्टर पहुंचे, उसके पहले पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया।

बाद में महिलाओं ने थाना घेरा
कुशवाहा समाज की महिलाओं नेे थाने पहुंचीं और धरना दिया। उन्होंने उम्मीदवार ऐदल सिंह कंषाना के लोग चार पहिया वाहनों से पिपरी पुरा मतदान केंद्र पर आए और कहा कि आप कहां आए हो वोट, आपका पड़ गया है लौट जाओ। जब महिलाओं ने विरोध किया, तो उन्हें थप्पड़ मारकर मतदान केंद्र से निकाल दिया गया।’ इससे गुस्साई महिलाएं थाने के बाहर एकत्रित हो गई। महिलाओं का कहना है कि पुलिस हमें सुरक्षा मुहैया कराए, ताकि हम मतदान कर सकें।”



Source link