- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- BJP’s Target Of 50% Polling By 12 Pm, Strategy Remained For Maximum Voting Throughout The Night
इंदौर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो
- भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट कार्यकर्ताओं से मिले
- सिंधिया- शिवराज ने फोन पर लिया फीडबैक
वोटिंग से एक दिन पहले भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट ने 380 बूथ अध्यक्षों और पन्ना प्रमुखों से मुलाकात की। सिलावट दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक पालिया में ही रहे। पार्टी ने सभी को निर्देश दिया है कि सुबह सवा 8 बजे तक सारे बूथ पदाधिकारी और सदस्य वोट डालेंगे।
दोपहर 12 बजे तक पार्टी उन 150 गांवों में 50% मतदान का प्रयास करेगी, जहां वह मजबूत स्थिति में है। इधर, सिलावट के साथ सांवेर भाजपा के प्रमुख नेता और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए कुछ चुनिंदा 35 कार्यकर्ता ही थे। सिलावट ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ 30-30 मिनट की 9 बैठकें की। सवा घंटे उन्होंने जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर और प्रवक्ता उमेश शर्मा से चर्चा की।
पार्टी ने कम्पेल, चंद्रावतीगंज, सेमलिया चाऊ, सांवेर मुख्य, पालिया, असरावद बुजुर्ग को लेकर लंबी चर्चा की जहां पार्टी खुद को कांग्रेस के बराबर मान रही है। लसूड़िया, निपानिया, पाल कांकरिया, शिप्रा और आसपास के गांवों में वह खुद को मजबूत स्थिति में मान रही है। शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सिलावट से फोन पर फीडबैक लिया।