- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Sanwer (MP) Assembly By Election Premchand Guddu Vs Tulsi Silawat Update; Nagar President Video Goes Viral
इंदौर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाते हुए नगराध्यक्ष गौरव रणदीवे
मप्र की सबसे हॉट सीट सांवेर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस-भाजपा के बीच सुबह से ही बहसबाजी का दौर जारी है। इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में जहां कांग्रेस प्रत्याशी ने फर्जी मतदान होने की बात कही। वहीं, तलावली चांदा में कांग्रेसियों ने वाेटरों को बरगलाने की बात कही। इसे लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों आपने सामने भी हा गए। इसी दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें नगर अध्यक्ष कहते नजर आ रहे हैं कि अभी 15 दिन कुछ नहीं करना अपना काम करो। आप नाम दे देना हम इलाज करवा देंगे।
यह कहते नजर आ रहे नगर अध्यक्ष रणदिवे…नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे बोले कि आपको जब एक बार बोल दिया कि जो भी परेशानी हो हमको बताकर भूल जाओ। हम लोग बैठे हैं ना, आप अपना बता देना हम सब इलाज करवा देंगे। बस नाम बता दो 15 दिन बाद हम इलाज करवा देंगे। यह अभी नहीं करना। 15 दिन में सब कर देंगे।
दोपहर में हुआ था विवादकांग्रेसियों का आरोप था कि पोलिंग बूथ में पहुंचकर बीजेपी के कार्यकर्ता मतदाताओं पर उनके पक्ष में वोट करने के लिए दबाव बना रहे हैं। सूचना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू की बेटी रीना बौरासी भी मौके पर पहुंचीं और पुलिस-प्रशासन से मामले की शिकायत की। रीना का आरोप था कि भाजपा कार्यकर्ता तय दूरी 200 मीटर के भीतर जाकर मतदाताओं पर उनके पक्ष में वोट करने के लिए दबाव बना रहे हैं। इस पर हमने विरोध करते हुए पुलिस से मामले की शिकायत की। इस पर एक भाजपा कार्यकर्ता ने मेरे और हमारे कांग्रेसी साथियों के साथ अभद्रता की। उन्होंने धमकाया कि चार घंटे का चुनाव है इसके बाद हम आपको देख लेंगे। वह लगातार मतदाताओं को बरगला रहा है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को चेतावनी देते हुए मामले को शांत करवाया।