भिंड15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
- अब कुल 1151 संक्रमित, एक्टिव मरीज 45
उपचुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले जिले में कोरोना विस्फोट हुआ है। जिले में एक साथ 15 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। जबकि तीन पुराने मरीज सोमवार को स्वस्थ हो गए हैं।
इस प्रकार से जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1151 हो गई है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या अभी 45 चल रही है।
सोमवार को जिले में 15 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें शहर के वार्ड क्रमांक 21 रंजना नगर में 26 वर्षीय युवक और 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति शामिल हैं। वहीं गायत्री नगर में 76 वर्षीय बुजुर्ग, रानी विरगंवा गांव में 18 वर्ष का एक युवक और दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव आई हैं। इसके अलावा नरसिंह का पुरा में 55, 30 व 36 वर्षीय महिलाएं कोरोना संक्रमित आई हैं।