- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Two Crooks Who Robbed An Old Woman’s Chain As Meter Readers Were Arrested, Robbed For Losing IPL Betting
जबलपुर14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विजय नगर पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों लुटेरे
- विजय नगर पुलिस ने किया खुलासा, निशानदेही पर आरोपियों से चेन का आधा हिस्सा और स्कूटी जब्त
65 वर्षीय वृद्धा के साहस के आगे आधी चेन ही छीन पाए दोनों बदमाशों को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लुटेरे मीटर रीडर बनकर वृद्धा के घर में घुसे थे। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वे आईपीएल सट्टा हार गए थे। रुपयों की खातिर दोनों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। विजय नगर पुलिस ने मंगलवार को दोनों की निशानदेही पर चेन का आधा हिस्सा और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा जब्त कर लिया। थाना प्रभारी ट्रेनी डीएसपी सचिन कुमार धुर्वे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बीटी तिराहा गढ़ा निवासी अभिषेक जैन और गौतम जी की मढिय़ा संजीवनी नगर निवासी नितिन सेन को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने 29 अक्टूबर की दोपहर में विजय नगर क्षेत्र स्थित भूलन माता मंदिर के पास रहने वाली वीणा खंडेलवाल की चेन छीनी थी। 30 अक्टूबर की दोपहर में वृद्धा ने विजय नगर थाने पहुंच कर लूट का मामला दर्ज कराया था।

पीडि़त 65 वर्षीय वीणा खंडेलवाल, जो लुटेरों पर पड़ गई थी भारी
ये थी घटना
65 वर्षीय वीणा खंडेलवाल उस समय में घर में अकेली थी। बेटा आफिस और पति किराना दुकान चले गए थेे। बहू भी किसी काम से निकल गई थी। ढाई बजे के लगभग एक युवक बाउंड्रीवाल कूद कर अंदर घुस आया। आहट पाकर वीणा बाहर निकली तो वह मीटर के पास खड़ा मिला।
डांट कर डोरबेल न बजाने की वजह पूछी तो वह मीटर रीडर बता पास पहुंच गया। उसी दौरान उसने चेन खींच लिया। हालांकि अगले ही पल वीणा ने भी उसे दबोच लिया। धक्का-मुक्की में गिरने पर भी चेन का एक हिस्सा पकड़े रखा। खींचतान में चेन टूट गई। आधा हिस्सा लेकर आरोपी बाहर खड़े साथी के साथ फरार हो गया था।