मुरैना में गोलीबारी के बीच चल रहा मतदान, पांच अलग-अलग स्थान पर चली गोलियां

मुरैना में गोलीबारी के बीच चल रहा मतदान, पांच अलग-अलग स्थान पर चली गोलियां


ग्वालियर31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोलीबारी में घायल युवक। 

  • एक कान में गोली लगने तो दूसरा पैर में गोली लगने से घायल

ग्वालियर-मुरैना में गोलीबार के बीच मतदान चल रहा है। दोपहर एक बजे तक पांच अलग-अलग स्थानों पर गोली चलने से दो लोग घायल हो गए।
सुबह एक मतदान केंद्र पर मतदान को लेकर विवाद की स्थिति बनी। एक पक्ष ने गोली चला दी और भगदड़ मच गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार पुलिस के कुछ नहीं करने की वजह से दूसरे पक्ष ने भी यहां खुलकर गोलियां चलाई। सुमावली विधानसभा पाठक का पुरा, खनैता,
मेहचंदपुर, पिपरसा और जौरी गांव में गोली चली है। इसमें मुरारी कुशवाह के कान में गोली में लगी तो वकीलसिंह कुशवाह नामक व्यक्ति के पैर में गोली लगी है। जौरी गांव में नकापोश बाइक साबर उपद्रवियों ने सरेआम कट्टों को लहराते हुए फायरिंग की। यह बदमाश सीसीटीवी में भी कैद हुए है। सुमावली में मंत्री ऐदल सिंह कंसाना और कांग्रेस से अजबसिंह कुशवाह के बीच मुकाबला है।
बताया जाता है कि कुछ बाइक भी बदमाशों ने जला दी। पुलिस ने कुछ बदमाशों को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि कुछ घायलों को ग्वालियर रैफर कर दिया गया है।
ग्वालियर में पुलिस ने संभाली स्थिति
ग्वालियर पूर्व विधानसभा के माल रोड स्थित मतदान केंद्र शासकीय प्राथमिक विद्यालय में जब केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर वोट डालने पहुंचे तो विवाद की स्थिति बन गई। यहाँ कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिकरवार भी पहुंच गए। मतदान केंद्र के बाहर खड़े भाजपा नेताओं की भीड़ पर आपत्ति जताई। इस पर दोनों दल के कार्यकर्ताओं में टकराव के हालात निर्मित हो गए। समय पर पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। तनाव बढ़ने का पता चलते ही कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और एसपी अमित सांघी डबरा विधानसभा से सारे कार्यक्रम छोड़कर यहाँ पहुंच गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके से लोगों को डंडे के जोर पर खदेड़ा है।



Source link