भोपाल16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के बाद अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी लव जिहाद को लेकर कानून बनाने के संकेत दिए हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि लव के नाम पर कोई जिहाद नहीं होगा, कोई अगर ये हरकत करेगा तो उसे ठीक कर दिया जाएगा और उसके लिए कानूनी व्यवस्था बनाई जाएंगी।
बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी लव जिहाद पर कानून बनाने को लेकर बयान दे चुके हैं।
लव के नाम पर कोई जिहाद नहीं होगा, कोई अगर ये हरकत करेगा तो ठीक कर दिया जाएगा और उसके लिए कानूनी व्यवस्थाएं बनाई जाएंगी : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान pic.twitter.com/vyRcrt8Njb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2020
इसके अलावा शिवराज ने कांग्रेस और कमलनाथ पर भी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। कमलनाथ ने किसानों के सिर पर ब्याज की गठरी रख दी। उन्होंने सहकारी बैंक से सर्टिफिकेट बंटवाए और पैसे नहीं दिए। पीएम सम्मान निधि की सूची तक नहीं भेजी। पीएम आवास योजना का भी पैसा नहीं दिया।