अबू धाबी: विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) बेशक शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ हार गई हो लेकिन फिर भी वह आईपीएल-13 (IPL 2020) के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने में सफल रही है. मैच के बाद कोहली ने भी कहा है कि टीम ने क्वालीफाई करने के लिए पूरे टूर्नामेंट में अच्छी क्रिकेट खेली.
We have the three qualifiers for #Dream11IPL 2020.
Who will take the vacant spot? pic.twitter.com/6PkxK6nzsa
— IndianPremierLeague (@IPL) November 2, 2020
कोहली (Virat Kohli) ने कहा, ‘यह मिश्रित अहसास है. आप जीत दर्ज करने के इरादे से उतरते हैं. प्रबंधन ने शायद 11वें ओवर में 17.3 ओवर के आंकड़े की जानकारी दी. मैच भले ही हमारे से दूर जा रहा था लेकिन बीच के ओवरों में हम अच्छे नियंत्रण में थे’.
Oh hello there Q!
Long time no see…#PlayBold #IPL2020 #WeAreChallengers #Dream11IPL pic.twitter.com/mL8IxSvnv5— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) November 3, 2020
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमने क्वालीफाई करने के लिए टूर्नामेंट में अच्छा खेल दिखाया है. फाइनल से पहले हमें दो मैच जीतने होंगे. हमें बल्लेबाजी में अंतिम ओवरों में और गेंदबाजी में पावरप्ले में बेहतर प्रदर्शन करना होगा जो हमारा मजबूत पक्ष है’.
Game Day: DC v RCB: Enter Playoffs
To be among the Top 4 teams after 14 games is a satisfactory feeling, and it’s now time to peak when it matters the most. Players and coaches express their feelings after our final league stage match.#Dream11IPL pic.twitter.com/rUQ3ubb5XO
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) November 3, 2020
बता दें कि दिल्ली के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 154 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में दिल्ली के धुरंधरों ने लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से जीत दर्ज की.
(इनपुट-आईएएनएस)