बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मताधिकार का प्रयोग किया.
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में हो रहे उपचुनाव (By-Election) में कांग्रेस (Congress) से बागी होकर बीजेपी (BJP) में शामिल सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है.
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ईवीएम पर सवाल उठाने के दिग्विजय के आरोपों पर भी जवाब दिया. सिंधिया ने कहा कि ‘दिग्विजय सिंह को अपने आप पर सवाल उठाना चाहिए. उन्होंने कैसा मध्य प्रदेश छोड़ा था’. बता दें कि उपचुनाव में सिंधिया की भूमिका अहम है. क्योंकि उनके प्रभाव वाले ग्वालियर चंबल की सबसे ज्यादा 16 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं. सिंधिया के बगावती तेवर के बाद कांग्रेस का साथ छोड़ देने वाले विधायकों के इस्तीफे के बाद ये सीटें खाली हुई हैं. ऐसे में इन सीटों पर जीत के लिए सिंधिया ने पूरी ताकत लगा दी है.
बीजेपी अमन चैन की सरकार है
सिंधिया ने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद कहा कि ‘बीजेपी विकास, अमन चैन की सरकार है. ये ऐतिहासिक कार्यकाल होगा. ऐतिहासिक किसान महिलाओं और युवाओं के लिये होगा. कांग्रेस की आदत है ओछी राजनीति करना. हार रहे होते हैं तो हर तंत्र का इस्तेमाल करते हैं. पूरे मजबूती के साथ अग्रसर होंगे हम. बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं’.