MP By-Poll Voting: अब मुरैना में गोलीबारी, दिग्विजय सिंह बोले- तकनीकी युग में EVM पर भरोसा नहीं

MP By-Poll Voting: अब मुरैना में गोलीबारी, दिग्विजय सिंह बोले- तकनीकी युग में EVM पर भरोसा नहीं


दिग्विजय सिंह ने कहा कि पर भारत व कुछ छोटे देशों में EVM से चुनाव होते हैं. (फाइल फोटो)

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने ईवीएम मशीन को लेकर एक बार फिर से सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने एक ट्वीट कर कहा है कि तकनीकी युग में विकसित देश EVM पर भरोसा नहीं करते हैं.

मुरैना. मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव (MP By-election 2020) के लिए आज मतदान हो रहा है. इस बीच मुरैना (Morena) के सुमावली में फायरिंग की घटना सामने आई है. इसमें गोली लगने से एक युवक घायल हो गया है. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, घबर है कि फायरिंग (Firing) की वजह से करीब एक घंटे के लिए मतदान को रोक दिया गया. दरअसल, चुनाव आयोग ने सोमवार को मध्य प्रदेश में उपचुनाव कराने के लिए करीब 33 हजार सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की बात कही थी. ऐसे में इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद गोलीबारी की घटना प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा करती है.

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ईवीएम मशीन को लेकर एक बार फिर से सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने एक ट्वीट कर कहा है कि तकनीकी युग में विकसित देश EVM पर भरोसा नहीं करते हैं. पर भारत व कुछ छोटे देशों में EVM से चुनाव होते हैं. आखिर विकसित देश चुनाव क्यों नहीं कराते हैं? क्योंकि उन्हें EVM पर भरोसा नहीं है. क्यों? क्योंकि जिसमें चिप है वह हैक हो सकती है.

कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत
बता दें कि कुछ देर पहले धार जिले की बदनावर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत की खबरें आई थीं. धार पुलिस के मुताबिक बदनावर में बीते रविवार की रात बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बीच भिड़ंत हुई, जिसमें 6 लोग घायल हो गए. इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस (MP Police) ने मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है. कार्यकर्ताओं की भिड़ंत उस समय हुई, जब सभी ग्रामीण इलाकों से प्रचार खत्म कर वापस लौट रहे थे. दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की जानकारी पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मारपीट में घायल हुए 6 लोगों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने बताया कि इनमें से दो की हालत गंभीर है.





Source link