अर्नब की गिरफ्तारी का मामला: शिवराज का कांग्रेस पर बड़ा हमला- गोस्वामी की गिरफ्तारी लोकतंत्र का गला घोटने की कोशिश, कांग्रेस के इशारे पर हुई है बर्बर कार्रवाई

अर्नब की गिरफ्तारी का मामला: शिवराज का कांग्रेस पर बड़ा हमला- गोस्वामी की गिरफ्तारी लोकतंत्र का गला घोटने की कोशिश, कांग्रेस के इशारे पर हुई है बर्बर कार्रवाई


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Shivraj Singh Chouhan News, Madhya Pradesh CM Reaction After Republic Tv Editor in chief Arnab Goswami Arrested

भोपाल10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीएम शिवराज ने पत्रकार अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी का विरोध किया है। उन्होंने ये बर्बर कार्रवाई कांग्रेस के इशारे पर हुई।

  • मुंबई पुलिस ने बुधवार को सुबह रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को उनके घर से हिरासत में लिया है

मुंबई पुलिस ने बुधवार सुबह रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को उनके घर से हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तारी के विरोध में कई भाजपा नेताओं ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे लोकतंत्र का गला घोंटने की कार्रवाई बताया है।

सीएम शिवराज ने कहा कि ‘महाराष्ट्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कुचल दी गई। सवाल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का नहीं बल्कि लोकतंत्र का गला घोंट दिया गया। देश के प्रतिष्ठित पत्रकार अर्णब गोस्वामी के खिलाफ कांग्रेस के इशारे पर ये बर्बर कार्रवाई की गई है। कांग्रेस की कुत्सित मानसिकता एक बार फिर से सामने आ गई है। ये वही कांग्रेस है, जिसने इमर्जेंसी में लोकतंत्र को कुचला था। अभिव्यक्ति की आजादी छीन ली थी, पत्रकारिता कुचल दी गई थी, लेकिन अंतत: जनता ने कुचलने वाली मानसिकता को कुचल दिया।’

सीएम आगे कहा कि ‘लोकतंत्र को कुचलने का और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को रौंदने का महाराष्ट्र सरकार का ये प्रयास कभी सफल नहीं होगा। जब भी किसी ने लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश की है तो अंतत: उसे परिणाम भुगतना पड़ा है। इस लोकतंत्र विरोधी कदम की कड़ी निंदा करता हूं।’

वीडी शर्मा ने कहा- कांग्रेस की इमर्जेंसी वाली मानसिकता बरकरार
इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस की इमर्जेंसी वाली मानसिकता बताया है। उन्होंने कहा कि, ‘ इस कार्रवाई में शिवसेना उनके साथ है। आज अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार करके महाराष्ट्र सरकार ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कुचलने का काम किया है। इंतजार कर रहा हूं कि समय – समय पर प्रेस की आज़ादी की दुहाई देने वाले कब बाहर निकलेंगे?’

सीएम का ट्वीट

ये है मामला
मुंबई पुलिस ने बुधवार सुबह रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को उनके घर से हिरासत में ले लिया है। इसको लेकर अर्नब ने मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रिपब्लिक टीवी की ओर से अर्नब के घर की एक लाइव फुटेज को दिखाया गया, जिसमें पुलिस और अर्नब के बीच झड़प होती दिख रही थी। बताया गया है कि पुलिस ने अर्नब गोस्‍वामी को एक इंटीरियर डिजाइनर की आत्महत्या से जुड़े दो साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया है। यह मामला पहले बंद हो गया था, लेकिन पिछले दिनों इस मामले में फिर से जांच के आदेश दिए गए हैं।

पुलिस जब अर्नब गोस्वामी को ले जा रही थी, तो तब उन्होंने कहा था कि मुझे पुलिस ने मारा है। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि अर्नब को उनके घर से अलीबाग पुलिस स्टेशन ले जाया गया था। इस गिरफ्तारी पर देश के तमाम मंत्रियों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।





Source link