ग्वालियर5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो
थाटीपुर थाना क्षेत्र के कुम्हरपुरा में पांच दिन पहले खुद को आग लगाने वाले महेश परमार ने मंगलवार रात दम तोड़ दिया। इससे गुस्साए परिजन ने शाम 7 बजे शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया।
परिजन बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे। उनका आरोप था कि महेश बिल्डर द्वारा बनाए जाने वाले मकानों में टाइल्स लगवाने का काम करता था। बिल्डर ने महेश को 12 लाख रुपए न देकर प्रताड़ित किया। इस कारण उसने गत 28 अक्टूबर को उसके ऑफिस के सामने ही खुद को आग लगा ली थी।
थाना प्रभारी आरबीएस विमल ने बताया कि रात लगभग 9 बजे बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज होने पर मृतक के परिजन ने चक्काजाम समाप्त किया। घटना के बाद बिल्डर धीरज प्रकाश अग्रवाल ने भी 30 अक्टूबर को थाने में शिकायत की थी।
शिकायत में उन्होंने महेश परमार को न जानने व उसके द्वारा किए गए टाइल्स लगाने के काम का भुगतान किए जाने की बात लिखी है। शिकायत में महेश द्वारा कुछ लोगों के साथ मिलकर अवैध वसूली की कोशिश किए जाने की बात भी कही है।