ढाका: बीते अक्टूबर महीने ही अपने ऊपर लगे अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंध खत्म होने के बाद बांग्लादेश के ऑलराउंडर क्रिकेटर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) अब फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भ्रष्टाचार-रोधी इकाई ने सट्टेबाज से संपर्क किए जाने की सूचना नहीं देने पर शाकिब पर 2 साल बैन लगाया था, जिसमें से एक साथ निलंबित प्रतिबंध था, जो पिछले महीने 29 अक्टूबर को खत्म हो गया है.
यह भी पढ़ें- क्या गौतम गंभीर की तरह खत्म हो जाएगा रोहित शर्मा का करियर? जानिए वजह
रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) आने वाले दिनों में बंगबंधु टी-20 टूर्नामेंट करवाने वाली है और उससे पहले उसने 9 और 10 नवंबर को फिटनेस टेस्ट का आयोजन किया है. शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में शाकिब समेत करीब 80 खिलाड़ी इस फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे. मुख्य चयनकर्ता मिन्हाजुल अबेदिन ने पिछले सप्ताह कहा था कि बोर्ड चाहता है कि शाकिब टी-20 टूर्नामेंट में खेलें. बैन खत्म होते ही शाकिब अल हसन आईसीसी की वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं.
Sean Williams enters top
Imad Wasim moves to No.5Players make significant gains in the latest @MRFWorldwide ICC ODI Player Rankings for all-rounders after the #PAKvZIM series
Full rankings: https://t.co/lRP67a820b pic.twitter.com/9eZdg7t4Of
— ICC (@ICC) November 4, 2020
बैन को लेकर इस क्रिकेटर ने कहा था कि, ‘मुझे लगता है कि मैंने बेवकूफी भरी गलती की क्योंकि अपने अनुभव और मैंने जितने अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी आचार संहिता की जितनी क्लास ली है, उसे देखते हुए कहूं तो मुझे यह (सट्टेबाजों द्वारा संपर्क करने की जानकारी अधिकारियों को नहीं देना) फैसला नहीं करना चाहिए था.’
शाकिब ने ये भी कहा था कि, ‘मुझे इसका खेद है. किसी को भी इस तरह के संदेशों या फोन (सट्टेबाजों के) को हल्के में नहीं लेना चाहिए या नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. सुरक्षित रहने के लिए हमें इसकी जानकारी आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी इकाई के अधिकारी को देनी चाहिए और मैंने ये सबक सीखा और मुझे लगता है कि ये बड़ा सबक है.’
(इनपुट-आईएएनएस)