अनुदान पर बीज वितरण: 50 प्रतिशत अनुदान पर किसानाें को मिल रहा बीज, चना, मसूर, सरसों, अलसी, गेहूं के बीज उपलब्ध

अनुदान पर बीज वितरण: 50 प्रतिशत अनुदान पर किसानाें को मिल रहा बीज, चना, मसूर, सरसों, अलसी, गेहूं के बीज उपलब्ध


सोहागपुर20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

किसान कल्याण तथा कृषि विभाग द्वारा रवि सीजन की फसलों के लिए क्षेत्र के सभी किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज वितरण किया जा रहा है। जो किसान बीज लेने के इच्छुक हैं वह अपना आधार कार्ड वहीं एवं बैंक की पासबुक लेकर कार्यालय जाएं।

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आरपी अटारे ने बताया कि क्षेत्र के किसानों के लिए रवि सीजन की फसलों के लिए 50 प्रतिशत अनुदान पर चना सरसों, मसूर, अलसी आदि फसलों का बीज वितरण सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है।

चना बीज का शासकीय मूल्य 6600 रुपए प्रति क्विंटल है, जिस पर किसान को 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इसके अलावा 5 किलो सरसों 335 रुपए 3 किलो मसूर 1995 रुपए अलसी 10 किलोग्राम 595 रुपए एवं गेहूं का हाइब्रिड बीज मौजूद है।

सभी किस्में बिना अनुदान के 3700 रुपए प्रति कुंटल के हिसाब से दी जा रही हैं। इसके अलावा किसानों को घास काटने वाली कटर मशीन जिसकी कीमत 9020 रुपए है जाे 50 प्रतिशत अनुदान पर एवं स्पॉयलर चक्का अनुदान राशि काटकर 2420 रुपए में किसान को दिया जा रहा है।



Source link