उफ, ये नादानी …: ग्वालियर में 11 साल के छात्र ने टाई से फंदा बनाकर लगा ली फांसी, मौत

उफ, ये नादानी …: ग्वालियर में 11 साल के छात्र ने टाई से फंदा बनाकर लगा ली फांसी, मौत


ग्वालियर10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फांसी लगाने वाला 11 साल का बालक सार्थक।

  • थाटीपुर थाना क्षेत्र में दर्पण कॉलोनी की घटना

ऑनलाइन क्लास अटेंड करने के बाद 11 साल के छात्र ने बाथरूम में जाकर टाई से फांसी लगा ली। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र की दर्पण कॉलोनी में बुधवार शाम की है। घटना का पता उस समय चला जब परिजन उसे तलाशते हुए बाथरूम में पहुंचे। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
निजी कंपनी में इंजीनियर अलकेश सक्सेना का 11 वर्षीय बेटा सार्थक बुधवार शाम को घर पर ही ऑनलाइन क्लास अटेंड कर रहा था। इसके बाद बाथरूम चला गया। जब काफी देर बाद भी वह बाहर नहीं आया तो परिजन उसे तलाशते हुए कमरे में पहुंचे, लेकिन कमरा खाली था। कमरा खाली देखकर परिजन उसे तलाशते हुए बाथरूम में पहुंचे तो वह स्कूल की टाई से फांसी लगा चुका था। तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
खेल-खेल में फांसी लगाने की आशंका
मामले का पता चलते ही परिजन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आशंका जताई जा रही है कि खेल-खेल में उसने खिड़की से टाई बांधी और उससे लटक गया। ऑनलाइन क्लासेस में भी कुछ गड़बड़ होने की बात सामने आ रही है। थाटीपुर चौराहे की एक निजी स्कूल में वह पढ़ता था।



Source link