करवा चौथ पर उजड़ा घर: पति की लंबी उम्र की कामना कर महिला ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली

करवा चौथ पर उजड़ा घर: पति की लंबी उम्र की कामना कर महिला ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली


उज्जैन42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक तस्वीर

उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र के अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी में रहने वाली ममता ने फांसी लगा ली। प्रारंभिक जांच में घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि घटना के वक्त पति हैदराबाद गया था। ममता ने पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर करवा चौथ का व्रत भी रखा था। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर मधु बंसल ने बताया कि घटना के समय ममता का मुंहबोला भाई अर्जुन घर पर था। उसी ने रात दो बजे ममता को फंदे पर लटका देखा। उसी ने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। ममता के पिता सेवाराम के मुताबिक उनकी बेटी शाम को मिलने आई थी। वह काफी खुश थी। रात में न जाने क्या हुआ। उसने ऐसा कदम क्यों उठा लिया। ममता के दो बच्चे भी हैं। पूजा करके और बच्चों को सुलाने के बाद वह दूसरे कमरे में गई और अंदर से बंद कर लिया। उन्होंने बताया कि रात 2 बजे अर्जुन उठा। उसने देखा तो ममता कमरे में नहीं थी। बच्चे सो रहे थे। दूसरे कमरे का दरवाजा बंद था। ऊपर लगे रोशनदान से देखा, तो ममता फंदे पर लटकी थी। पति पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा

ममता का पति घनश्याम ट्रक ड्राइवर है। 10 दिन पहले वह घर से ट्रक लेकर हैदराबाद गया था। करवा चौथ के कारण वापस घर आ रहा था। रास्ते में पत्नी की आत्महत्या की खबर मिली। सुबह वह सीधे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा।



Source link