लव जिहाद का विरोध: अधिवक्ता संघ ने लव जिहाद रोकने कठाेर कानून बनाने की मांग की, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

लव जिहाद का विरोध: अधिवक्ता संघ ने लव जिहाद रोकने कठाेर कानून बनाने की मांग की, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • Advocates’ Union Demands Enactment Of Curbing Love Jihad, Memorandum Submitted To Tehsildar In The Name Of President

हाेशंगाबाद9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतिकात्मक फोटो

जिला अधिवक्ता संघ ने लव जिहाद राेकने के लिए कठाेर एवं प्रभावशाली कानून बनाने की मांग की है। लव जिहाद के विरोध में संघ ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार शैलेंद्र बड़ोनिया को ज्ञापन साैंपा।

संघ के मुताबिक हिंदू बेटियाें काे बहला फुसलाकर और अपहरण कर उनके साथ बल पूर्वक, धर्म परिवर्तन करवाकर शारीरिक शाेषण किया जा रहा है। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष प्रदीप चौबे ने बताया लव जिहाद के मामले बढ़ रहे हैं। इससे सभ्य और शांति पूर्ण हिंदू समाज भयभीत और कुंठाग्रस्त है।

छात्राओं के स्कूल, काेचिंग, काॅलेज सहित घर से बाहर निकलने पर भय का माहाैल निर्मित किया जा रहा है। ज्ञापन साैंपने वालाें में अधिवक्ता माेहनलाल यादव, अनिल कानवा, दिलीप ठाकुर, हेमेंद्र ठाकुर, राजीव दुबे, संजेश राजपूत, संजीव वग्गन, मनाेज चाैरे, सालकराम साेनी आदि माैजूद रहे।



Source link