DC vs MI Live Score, IPL 2020: पहला क्वालिफायर: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता, मुंबई इंडियंस की पहले बल्लेबाजी

DC vs MI Live Score, IPL 2020: पहला क्वालिफायर: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता, मुंबई इंडियंस की पहले बल्लेबाजी


नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का पहला क्वालिफायर मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हो रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है. मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग 11 में 3 बदलाव किये हैं. धवल कुलकर्णी, सौरभ तिवारी और जेम्स पैटिंसन की जगह जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और ट्रेंट बोल्ट टीम में आए हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया.

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन- शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, मार्कस स्टोयनिस, अक्षर पटेल, कागिसो रबाडा, आर अश्विन, डेनियल सैम्स, एनरिच नॉर्खिया.

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन- क्विंटन डीकॉक, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कायरन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, राहुल चाहर, नाथन कूल्टर नाइल, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह.

बता दें दोनों ही टीमों ने इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है. अंक तालिका में मुंबई इंडियंस ने पहले और दिल्ली कैपिटल्स ने दूसरे नंबर पर जगह बनाई. हालांकि इस सीजन में मुंबई इंडियंस दूसरी सभी टीमों पर भारी पड़ी है. प्लेऑफ में भी उसका रिकॉर्ड गजब है. पिछले पांच प्लेऑफ मैचों में से 4 में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स को 6 में से 5 प्लेऑफ मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है.

मुंबई इंडियंस ने लीग स्टेज में दिल्ली कैपिटल्स को हराया
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 के लीग मैचों में दिल्ली कैपिटल्स को दोनों बार मात दी. पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट से जीत दर्ज की, जिसमें क्विंटन डीकॉक और सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतक लगाए. वहीं पिछले हफ्ते हुए मैच में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस ने महज 110 रनों पर रोक दिया और उसके बाद ईशान किशन ने महज 47 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाकर टीम को 9 विकेट से एकतरफा जीत दिलाई.





Source link