Happy Birthday Virat Kohli: विराट कोहली 32 साल के हुए
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Happy Birthday Virat Kohli) 32 साल के हुए, सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे हैं दुआएं
- News18Hindi
- Last Updated:
November 5, 2020, 10:41 AM IST
जानिए कैसे हुआ था विराट कोहली का सेलेक्शन
टीम इंडिया के पूर्व सेलेक्टर और बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर ने विराट कोहली को पहली बार टीम इंडिया में मौका दिया था लेकिन मुंबई का ये दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को अंडर 19 के पहले से ही जानता था और उनकी नजर दिल्ली के इस खिलाड़ी पर थी. दिलीप वेंगसरकर (Dilip Vengsarkar) ने एक वेबसाइट को दिए खास इंटरव्यू में विराट कोहली के सेलेक्शन की कहानी बताई थी. वेंगसरकर ने खुलासा किया था, ‘साल 2000 में बीसीसीआई ने एक टैलेंट ढूंढने वाली समिति बनाई थी, मैं उसका हेड था. मेरे साथ बृजेश पटेल भी थे. मैं देशभर में अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 के मैच देखता था. विराट कोहली को मैंने पहली बार अंडर-16 मैच में मुंबई के खिलाफ देखा था. विराट कोहली, लालू यादव के बेटे तेजस्वी (Tejashwi Yadav) की कप्तानी में खेल रहे थे. विराट कोहली ने वहां जबर्दस्त बल्लेबाजी की.’
विराट कोहली पर दिलीप वेंगसरकर ने आगे कहा, ‘ इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में इमर्जिंग ट्रॉफी होनी थी, जिसमें मैंने विराट कोहली को चुना था. मैंने विराट कोहली को वहां देखा और ग्रेग चैपल मेरे साथ बैठे थे. कीवी टीम के खिलाफ विराट ने ओपनिंग की और उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 123 रन ठोके. शतक के बाद भी वो आउट नहीं हुए और उन्होंने मैच खत्म किया. वहां मुझे लगा कि ये खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए तैयार है. वो मानसिक तौर पर परिपक्व थे. इसलिए हमने उन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका दिया.’ वो दिन है और आज का दिन है. आज विराट कोहली मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माने जाते हैं.