IPL 2020: ऋतुराज गायकवाड़ को आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन का बड़ा ईनाम मिला
चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने बेसलाइन वेंचर्स से करार किया
ऋतुराज का आईपीएल 2020 में अच्छा प्रदर्शन
ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2019 में इंडियन प्रीमियर लीग की खिलाड़ियों की बोली में 20 लाख रूपये में टीम से जोड़ा था. मौजूदा आईपीएल सत्र के आखिरी तीनों मैचों में अर्धशतक लगाकर उन्होंने आपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. वह आईपीएल के लगातार तीन मैचों में अर्धशतक लगाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी (राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेलने वाले) है. इस दौरान उन्होंने छह मैचों में 51 की औसत से 204 रन बनाये.
गायकवाड़ ने यहां जारी बयान में कहा, ‘बेसलाइन हमारे देश के कुछ सबसे बड़े एथलीटों का प्रतिनिधित्व करती है और इसलिए मैं उनसे जुड़कर बहुत उत्साहित हूं. वे भारत की सर्वश्रेष्ठ खेल विपणन कंपनियों में से एक हैं और उन्होंने कई युवा प्रतिभाओं को सही दिशा में आगे बढ़ने और करियर संवारने में मदद की है.’ बेसलाइन वेंचर्स पीवी सिंधु, स्मृति मंधाना, दीपिका कुमारी, भुवनेश्वर कुमार, पंकज आडवाणी, सौरव घोषाल, संजू सैमसन और अमित पंघाल सहित कई अन्य शीर्ष खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करती है.ब्रैड हॉग ने चुनी IPL 2020 लीग स्टेज की बेस्ट प्लेइंगXI, विराट-राहुल को रखा बाहर
चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन खराब रहा
आईपीएल 2020 चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए अच्छा नहीं रहा. ये टीम पहली बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी. हालांकि अंत में लगातार तीन मैच जीतकर धोनी की टीम ने 7वां स्थान हासिल किया. चेन्नई सुपरकिंग्स को इस सीजन में कुछ अच्छे खिलाड़ी भी मिले. ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा उसे सैम कर्रन के तौर पर लंबी रेस का घोड़ा मिला.