महेंद्र सिंह धोनी और फाफ डुप्लेसी की मोनू सिंह के साथ मस्ती
चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और फाफ डुप्लेसी (Faf Du plessis) युवा पेसर मोनू सिंह (Monu Singh) को कर्ण शर्मा (Karn Sharma) के बर्थ डे का केक खिला रहे हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 5, 2020, 7:33 PM IST
चेन्नई सुपर किंग्स ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें महेंद्र सिंह धोनी और फाफ डुप्लेसी युवा पेसर मोनू सिंह को कर्ण शर्मा के बर्थ डे का केक खिला रहे हैं. इस सेलिब्रेशन का कैप्शन था- कर्ण शर्मा की बर्थ डे पार्टी, अंदाज लगाइए कौन प्री बर्थ डे केक खा रहा है. सुपर बर्थ डे मोनू सिंह.
IPL 2020, MI vs DC: दुबई में टॉस हारे तो सब हारे, मैच से पहले जानिए 5 बड़ी बातें
यह वीडियो काफी मजेदार हैं. इसमें महेंद्र सिंह धोनी जमकर मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं. धोनी और फाफ मोनू को गोद में उठाकर घुमा रहे हैं और साथ में उन्हें जमकर केक भी लगा रहे हैं. यह वीडियो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है और फैन्स इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं.
At Karn’s birthday bash, guess who had a pre-birthday smash… 😋💛#SuperBirthdayMonu @msdhoni #WhistlePodu pic.twitter.com/ZXBZev5wik
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 5, 2020
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 2020 का आईपीएल सीजन भूल जाने वाला सीजन रहा. फाफ डुप्लेसी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. उन्होंने 40.91 की औसत से 449 रन बनाए. वहीं, महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप 2019 के बाद पहला प्रतियोगी मुकाबला खेल रहे थे. धोनी ने 117 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए.
IPL 2020: सौरव गांगुली ने की सूर्यकुमार यादव की तारीफ, बोले- उनका टाइम जल्दी आएगा
किंग्स XI पंजाब के खिलाफ अंतिम लीग मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि टीम प्रबंधन आने वाले समय में टीम इस तरह तैयार करेगा ताकि वह लंबे समय तक अपनी सेवाएं दे सकें. धोनी ने अपने फैन्स को इस बात के प्रति भी आश्वस्त किया कि अगले साल चेन्नई सुपर किंग्स मजबूत टीम बनकर लौटेगी.