IPL MI vs DC Live Streaming: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, पहला क्वालिफायर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग Hotstar और Star Network पर

IPL MI vs DC Live Streaming:  मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, पहला क्वालिफायर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग Hotstar और Star Network पर


प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम थी मुंबई इंडियंस

Live Streaming, 1st Qualifier, Mumbai Indians vs Delhi Capitals: जानिए कहां देख सकते हैं मैच का लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 5, 2020, 9:53 AM IST

दुबई. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच गुरुवार को आईपीएल 2020 (IPL 2020) का पहला क्वालिफायर मुकाबला खेला जाएगा. दुबई में होने वाले इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश कर जाएगी. एक ओर जहां मुंबई इंडियंस ने अब तक सबसे ज्यादा चार बार यह खिताब अपने नाम किया है वहीं की दिल्ली की टीम अब तक एक बार भी ऐसा करने में नाकाम रही है. पिछले कुछ सीजन में लगातार फ्लॉप होने के बाद पिछले साल टीम पहली बार प्लेऑफ में पहुंची थी. वहीं इस साल श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली यह टीम शुरुआत से ही प्लेऑफ की रेस में बनी हुई थी.

कब खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच?
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच 05 नवंबर (गुरुवार) को खेला जाएगा.

कहां खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच?दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच दुबई के दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

कितने बजे शुरू होगा दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच?
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा. टॉस शाम 07:00 बजे होगा.

कहां देख सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट?
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच का टेलीकास्ट स्टार नेटवर्क पर होगा.

कहां देख सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देख सकते हैं.





Source link